कल यानि सोमवार को बीकानेर में महापौर के चुनाव होंगे उससे पहले गहमागहमी का माहौल हो गया है। प्रशासनिक हस्तक्षेप से खफा कांग्रेसी पार्षद व एडवोकेट मनोज विश्नोई के समर्थक अधिवक्ताओं ने चुनाव में सता पक्ष के दुरूपयोग का आरोप लगते हुये नाराजगी और रोष जताया है कि अगर प्रशासन की और से कांग्रेसी पार्षदों को वेबजह चुनावी प्रक्रिया में शामिल होने से रोका जाएगा। तो महिला अधिवक्ताओं के साथ कुछ अधिवक्ता आत्मदाह तक कर सकते है। मनोज विश्नोई सहित इन अधिवक्ताओं का आरोप है कि सरकार द्वारा अनैतिक तरीको को अपनाकर निकाय चुनाव के मेयर पद के लिये सोमवार को होने वाले चुनाव में कांग्रेसी पार्षदों को वोट देने से रोका जा सकता है। ऐसा करने पर एडवोकेट संतोष विश्नोई, एडवोकेट अनिल पूनिया, एडवोकेट पुष्पेन्द्र खत्री, एडवोकेट पुष्पा चौधरी, एडवोकेट संतोष बिनावरा ने नगर निगम परिसर में आत्मदाह की चेतावनी दी है।












