Bikaner Live

एस एम एस दिव्यांग सेवा संस्था को भामाशाह जैन का आर्थिक सहयोग

एस एम एस दिव्यांग सेवा संस्था को भामाशाह जैन का आर्थिक सहयोग

बीकानेर एस एम एस दिव्यांग संस्था द्वारा दिव्यांग पैरा स्पोर्ट्स के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्य को देखते हुए डा. धर्मचंद जैन के द्वारा संस्था को आर्थिक सहयोग के रूप में धन राशि भेंट की । दिव्यांगों की आत्मनिर्भरता से प्रेरित होकर डॉ. धर्मचंद जैन परिवार ने बढ़ाया मदद का हाथ दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें सरकारी नौकरियों से जोड़ने के सराहनीय कार्यों को देखते हुए आज ‘दिव्यांग सेवा संस्था’ को अब तक का सबसे बड़ा डोनेशन प्राप्त हुआ है। संस्था के उत्कृष्ट कार्यों से प्रभावित होकर डॉ. धर्मचंद जैन पुत्र श्रेयांश जैन और डॉ. बबिता जैन द्वारा संस्था को राशि का चेक भेंट किया गया।
इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष लक्ष्मण रामावत, अध्यक्ष मंजू गुलगुलिया, रिद्ध करण सेठिया और सीए नरेंद्र सांड विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी गणमान्य अतिथियों ने इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की और संस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!