Bikaner Live

नोखा में 108 अखण्ड श्री रामायण पाठ का भव्य आयोजन  बुधवार को


नोखा – श्री नोखा तहसील चातुर्मास सत्संग समिति, नोखा और श्री मानस सेवा समिति, नोखा के संयुक्त तत्वावधान में 108 सम्पूर्ण अखंड श्री रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा है।

यह धार्मिक महायज्ञ *23 सितम्बर 2026 को सुबह 7:00 बजे से शुरू होकर 24 सितम्बर 2026 को सुबह 8:00 बजे तक* लगातार चलेगा। ये महायज्ञ अयोध्या धाम, लाहोटी चौक, नोखा में प्रातःवंदनीय दण्डी स्वामी परम पूज्यपाद ब्रम्हानन्द सरस्वती महाराज के सान्निध्य में आयोजित होगा l
ज्ञात रहे श्री मानस सेवा समिति प्रत्येक माह के अन्तिम रविवार को अखंड रामायण के पाठ का आयोजन करती आ रहीं हैं l इस बार अन्तिम रविवार के पाठ को परिवर्तन करके 23 सितंबर बुधवार को अयोध्या धाम लाहोटी चौक,वीर हनुमान मंदिर के समीप  आयोजित होगा l

समिति के सदस्य और पत्रकार इन्द्रचन्द मोदी ने बताया कि राम नाम सुखदायी है और राम कथा मन को शांति देती है, इसी भावना के साथ इस महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। समिति ने सभी सनातनी श्रद्धालुओं से  आग्रह किया है कि वे अपने परिवार सहित इस महायज्ञ में शामिल होकर अधिकाधिक सख्या मे श्री रामचरितमानस पाठ के लिए सहभागीता कर पुण्य प्राप्त करें।

इस अवसर पर अयोध्या धाम को विशेष रूप से सजाया जाएगा l इस महायज्ञ के सफल आयोजन के लिए प्रहलाद मोहता, दार्मोदर तिवाड़ी, गिरधारी पारीक, बृजमोहन डागा, राधेश्याम मल, श्रवण पाईवाल, दुर्गा प्रसाद राठी, पवन चाण्डक, कमल बजाज, पवन लाहोटी, नारायण राठी, मदन तापड़िया सहित अनेकों सनातनी साधकगण व्यवस्था में लगे हुए है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!