
नोखा। नोखा तहसील चातुर्मास सत्संग समिति व श्री मानस सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में 24 घंटा 108 सम्पूर्ण अखंड श्रीरामायण पाठ का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
नोखा के लोहोटी चौक स्थित वीर हनुमान मंदिर के समीप अयोध्या धाम में 29 जुलाई 2026 से 20 अक्टूबर तक आयोजित हो रहे भव्य चातुर्मास महोत्सव के अंतर्गत कथाव्यास परम पूज्य दंडी स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती महाराज के सानिध्य में बुधवार 23 सितम्बर प्रातः 8 बजे से अगले दिन गुरुवार 24 सितम्बर प्रातः 8 बजे तक 24 घंटा 108 सम्पूर्ण अखंड श्रीरामायण पाठ का आयोजन चल रहा है। इस तरह का भव्य,अद्भुत और आलौकिक पाठ नोखा की धरा पर प्रथम बार आयोजित हो रहा है l पाठ करने वाले सनातनी साधको, माताएं बहनों का पूरे दिन तांता लगा रहा l हजारों की संख्या में पाठ करने वाले साधको ने पूरे भक्तिमय मन से पाठ का आनंद लिया l पूरी रात सेकंडो पाठधारि साधको ने तन्मयता से पाठ को संपन्न किया l
ज्ञात रहे श्री मानस सेवा समिति नोखा द्वारा प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को अखंड रामायण पाठ का आयोजन करती आ रही है। बृजमोहन डागा ने बताया कि इस बार अंतिम रविवार के पाठ को परिवर्तित करते हुए 23 सितम्बर बुधवार को अयोध्या धाम, लोहोटी चौक में हो रहा है।
चातुर्मास सत्संग समिति के मीडिया प्रभारी इन्दरचंद मोदी ने प्रेसनोट जारी करते हुए बताया कि दोनों संस्थाओं के कार्यकर्ता प्रहलाद मोहता, दामोदर तिवाड़ी, गिरधारी पारिक, लक्ष्मण सोनी, जुगल लोहिया, पवन चांडक, बृजमोहन डागा, राधेश्याम मल, श्रवण पाईवाल, दुर्गाप्रसाद राठी, कमल बजाज, पवन लोहोटी, मदन तापड़िया, पवन डागा सहित अनेकों कार्यकर्ता पूरे दिन और रात व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं।














