

जिला परिषद की 41 सीटों में 10 एससी और 9 ओबीसी के लिए आरक्षित; 15 पंचायत समितियों में चार एससी व तीन ओबीसी प्रधान होंगे
बीकानेर, 23 सितंबर। आगामी पंचायतीराज चुनाव को लेकर बीकानेर जिले में जिला परिषद सदस्यों, पंचायत समिति सदस्यों और प्रधान पदों के आरक्षण की लॉटरी निकाली गई। आरक्षण तय होने के साथ ही जिले में पंचायतीराज चुनाव के सियासी समीकरण भी साफ होने लगे हैं। कई सीटों पर महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षण निर्धारित किया गया है।
जिला परिषद की 41 सीटों का आरक्षण
बीकानेर जिला परिषद की कुल 41 सीटों में से 10 सीटें अनुसूचित जाति (एससी), 9 सीटें अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और शेष 22 सीटें सामान्य वर्ग के लिए निर्धारित की गई हैं।
एससी वर्ग के लिए वार्ड संख्या 2, 7, 8, 9, 17, 22, 23, 26, 29 और 38 आरक्षित किए गए हैं। इनमें वार्ड संख्या 2, 8, 9, 26 और 29 एससी महिला के लिए आरक्षित रहेंगे।
ओबीसी वर्ग के लिए कुल 9 सीटें आरक्षित की गई हैं, जिनमें से 4 सीटों पर ओबीसी महिला प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगी।
सामान्य वर्ग की 22 सीटों में से 11 सीटें सामान्य महिला के लिए आरक्षित हुई हैं। इनमें वार्ड संख्या 4, 10, 11, 13, 18, 19, 27, 28, 31, 36 और 41 शामिल हैं।
15 पंचायत समितियों में प्रधान पदों का आरक्षण
जिले की 15 पंचायत समितियों में प्रधान पद के लिए भी आरक्षण निर्धारित किया गया। इनमें चार प्रधान पद एससी वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं और इनमें से दो पद एससी महिला के लिए रहेंगे।
बज्जू, हदां, छतरगढ़ और रीड़ी पंचायत समिति में प्रधान पद एससी वर्ग के लिए आरक्षित हुआ है। इनमें बज्जू और हदां में प्रधान पद एससी महिला के लिए आरक्षित रहेगा।
ओबीसी वर्ग के लिए खाजूवाला, पूगल और पांचू पंचायत समितियों के प्रधान पद आरक्षित हुए हैं। इनमें पूगल का प्रधान पद ओबीसी महिला के लिए रहेगा।
सामान्य वर्ग के लिए बीकानेर, श्रीडूंगरगढ़, बिठनोक, कोलायत, लूणकरणसर, जसरासर, रूनिया और नोखा पंचायत समिति के प्रधान पद रखे गए हैं। इनमें श्रीडूंगरगढ़, लूणकरणसर, जसरासर और बिठनोक के प्रधान पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं।
पंचायत समिति सदस्य पदों का आरक्षण
छतरगढ़ पंचायत समिति
छतरगढ़ पंचायत समिति की कुल 15 सीटों में वार्ड संख्या 5, 8, 10 और 15 एससी वर्ग के लिए आरक्षित हैं। इनमें वार्ड 5 और 15 एससी महिला के लिए रहेंगे।
ओबीसी वर्ग के लिए वार्ड 3, 4 और 12 आरक्षित किए गए हैं। इनमें वार्ड 3 ओबीसी महिला के लिए होगा। सामान्य महिला के लिए वार्ड 2, 11, 13 और 14 आरक्षित हुए हैं।
खाजूवाला पंचायत समिति
कुल 15 सीटों में वार्ड 1, 4, 8, 11 और 15 एससी वर्ग के लिए आरक्षित हुए हैं। इनमें वार्ड 4 और 8 एससी महिला के लिए हैं।
ओबीसी वर्ग के लिए वार्ड 5 और 6 आरक्षित किए गए हैं, जिनमें वार्ड 6 ओबीसी महिला के लिए रहेगा। सामान्य महिला के लिए वार्ड 3, 9, 12 और 14 आरक्षित हैं।
नोखा पंचायत समिति
नोखा की कुल 23 सीटों में वार्ड 9, 10, 11, 13, 16 और 19 एससी वर्ग के लिए आरक्षित हुए हैं। इनमें वार्ड 10, 13 और 19 एससी महिला के लिए रहेंगे।
ओबीसी वर्ग के लिए वार्ड 2, 7, 8, 12 और 14 आरक्षित हैं। वार्ड 8 और 12 ओबीसी महिला के लिए होंगे। सामान्य महिला के लिए वार्ड 3, 5, 6, 20, 22 और 23 आरक्षित किए गए हैं।
लूणकरणसर पंचायत समिति
कुल 27 सीटों में वार्ड 2, 9, 10, 16, 24 और 26 एससी वर्ग के लिए आरक्षित हुए हैं। वार्ड 2, 16 और 26 एससी महिला के लिए रहेंगे।
ओबीसी वर्ग के लिए वार्ड 5, 11, 13, 18, 19 और 21 आरक्षित हैं। इनमें वार्ड 11, 18 और 21 ओबीसी महिला के लिए होंगे। सामान्य महिला के लिए वार्ड 4, 6, 15, 20, 22, 23 और 27 आरक्षित किए गए हैं।
कोलायत पंचायत समिति
कोलायत की 15 सीटों में वार्ड 1, 3, 7 और 14 एससी वर्ग के लिए आरक्षित हुए हैं। इनमें वार्ड 3 और 7 एससी महिला के लिए हैं।
ओबीसी वर्ग के लिए वार्ड 2, 4 और 11 आरक्षित किए गए हैं, जिनमें वार्ड 4 ओबीसी महिला के लिए रहेगा। सामान्य महिला के लिए वार्ड 9, 10, 13 और 15 आरक्षित हुए हैं।
श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति
कुल 19 सीटों में वार्ड 4, 16, 17, 18 और 19 एससी वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। इनमें वार्ड 16 और 17 एससी महिला के लिए रहेंगे।
ओबीसी वर्ग के लिए वार्ड 1, 3, 13 और 14 आरक्षित हैं। इनमें वार्ड 13 और 14 ओबीसी महिला के लिए होंगे। सामान्य महिला के लिए वार्ड 2, 5, 6, 11 और 12 आरक्षित हुए हैं।
बीकानेर पंचायत समिति
कुल 21 सीटों में वार्ड 3, 9, 10, 14, 15 और 19 एससी वर्ग के लिए आरक्षित हैं। इनमें वार्ड 3, 9 और 10 एससी महिला के लिए रहेंगे।
ओबीसी वर्ग के लिए वार्ड 4, 6, 11 और 18 आरक्षित किए गए हैं। वार्ड 6 और 11 ओबीसी महिला के लिए होंगे। सामान्य महिला के लिए वार्ड 1, 2, 8, 16 और 17 आरक्षित हुए हैं।
बिठनोक पंचायत समिति
बिठनोक की कुल 15 सीटों में वार्ड 8, 12, 14 और 15 एससी वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। इनमें वार्ड 8 और 14 एससी महिला के लिए रहेंगे।
ओबीसी वर्ग के लिए वार्ड 3, 5 और 6 आरक्षित हुए हैं, जिनमें वार्ड 6 ओबीसी महिला के लिए होगा। सामान्य महिला के लिए वार्ड 4, 9, 11 और 13 आरक्षित किए गए हैं।
बज्जू खालसा पंचायत समिति
कुल 15 सीटों में वार्ड 2, 4 और 6 एससी वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। इनमें वार्ड 6 एससी महिला के लिए रहेगा।
ओबीसी वर्ग के लिए वार्ड 3, 8 और 9 आरक्षित हुए हैं, जिनमें वार्ड 8 ओबीसी महिला के लिए होगा। सामान्य महिला के लिए वार्ड 7, 11, 12, 13 और 15 आरक्षित किए गए हैं।
आरक्षण की तस्वीर साफ होने के बाद अब संभावित उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों ने चुनावी समीकरणों के अनुसार तैयारियां शुरू कर दी हैं। महिला आरक्षण के कारण कई सीटों पर नए चेहरे चुनाव मैदान में दिखाई दे सकते हैं।














