Bikaner Live

नेताजी सुभाष कला मंडल द्वारा रामलीला की तैयारियां शुरू, थंभ पूजा संपन्न


बीकानेर, नेताजी सुभाष कला मंडल के तत्वावधान में हर साल की भांति इस साल भी रामलीला का आयोजन किया जाएगा। आयोजन श्याम पार्क सुभाष पूरा, लालगढ़ रेलवे स्टेशन के सामने होगा।

मंडल अध्यक्ष डीके बोबरवाल ने बताया कि रामलीला का शुभारंभ 11 अक्टूबर 2026 से होगा। इसकी थंभ पूजा आज मंगलवार को शुभ मुहूर्त में पंडित विकास शर्मा द्वारा करवाई गई।

थंभ पूजा पार्षद श्याम सिंह हडला, उपाध्यक्ष राहुल सारीवाल और सामाजिक कार्यकर्ता मदन जी के कर कमलों द्वारा की गई। इस अवसर पर डायरेक्टर मोहम्मद मोहसिन, एडवोकेट सुरेश बालेचा, अमन, लीलाधर तंवर, हितेश्वर राठौर, अमित चौहान, प्रेम नाथ सहित मंडल के सदस्य उपस्थित रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!