बीकानेर, 23 सितम्बर। साधुमार्गी जैन संघ के राष्ट्रीय संत, आचार्य प्रवर रामलालजी, उपाध्याय प्रवर राजेश मुनि व चारित्र आत्माओं के सान्निध्य में श्री अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन संघ का 64 वां राष्ट्रीय अधिवेशनसत्र 2025-27 की चतुर्थ कार्य समिति की बैठक व वार्षिक अधिवेशन 11 से 13 अक्टूबर तक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर पित नरेन्द्र गांधी की अध्यक्षता में होगा
अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन संघ के राष्ट्रीय मंत्री सुरेश बच्छावत व अहिंसा प्रचारक महेश नाहटा ने बताया कि अधिवेशन में संघ के पदाधिकारी, कार्य समिति के सदस्य, प्रवृति संयोजक, सह संयोजक, संयोजन मंडल सदस्य, शिखर मंडल सदस्य,बीकानेर मारवाड अंचल के महा प्रभावक, आबद्ध संघों के अध्यक्ष,मंत्री, इदं न मम व दान पेअरी के प्रभारी एवं सभी प्रवृतियों के आंचलिक प्रभारियों को आमंत्रित किया है।
श्री साधुमार्गी सेवा समिति के अध्यक्ष कन्हैयालाल बैद ने बताया कि 11 अक्टूबर को कार्य समिति की बैठक, 12 अक्टूबर को 64 वां अधिवेशन, 13 अक्टूबर को वार्षिक आम सभा होगी। अधिवेशन में हिन्दुस्तान के विभिन्न अंचलों के साधुमार्गी जैन संघ के पदाधिकारी शामिल होंगे।












