Bikaner Live

डॉ. छगन मोहता स्मृति व्याख्यानमाला 25 को, प्रो. आदित्य निगम का होगा व्याख्यान

बीकानेर। सुप्रसिद्ध दार्शनिक-मनीषी डॉ. छगन मोहता की स्मृति में बीकानेर प्रौढ़ शिक्षण समिति की ओर से ‘डॉ. छगन मोहता स्मृति व्याख्यानमाला’ का आयोजन आगामी 25 सितंबर को सायं 5.00 बजे से स्थानीय प्रौढ़ शिक्षा भवन सभागार में किया जाएगा।
व्याख्यानमाला की इस 23वीं कड़ी में मुख्य वक्ता के रूप में सुख्यात विचारक प्रो. आदित्य निगम उपस्थित रहेंगे। वे ‘इक्कीसवीं सदी के जनांदोलनों के आईनें में राजनीति और सियासत’ विषय पर अपना मुख्य व्याख्यान देंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुख्यात कवि एवं चिंतक नन्दकिशोर आचार्य करेंगे।
समिति अध्यक्ष डॉ. ओम कुवेरा ने बताया कि इस गरिमामयी व्याख्यानमाला का श्रीगणेश इतिहासवेत्ता धर्मपाल के व्याख्यान से हुआ था। उन्होंने बताया कि इस व्याख्यानमाला को अब तक विचारक रमेशचन्द्र शाह, अर्थशास्त्री प्रो. विजयशंकर व्यास, दर्शनशास्त्री प्रो. चाँदमल, कवि-आलोचक अशोक वाजपेयी, समाजशास्त्री रामाश्रय राय, शिक्षाशास्त्री कृष्ण कुमार, कवि-चिन्तक नन्दकिशोर आचार्य, पत्रकार राजकिशोर, रंगमर्मज्ञ नेमिचन्द्र जैन, शिक्षाविद् अनिल बोर्दिया, कवि गिरधर राठी, तेरापन्थ धर्मसंघ के अधिष्ठाता आचार्य श्रीमहाप्रज्ञ, कला-समीक्षक विजयशंकर, इस्लाम के अध्येता प्रो. अख्तरुल वासे, कलाविद् मुकुन्द लाठ, आलोचक डॉ. पुरुषोत्तम अग्रवाल, शाइर शीन काफ़ निज़ाम, चिंतक प्रियंवद, विचारक अभय कुमार दुबे, विचारक हरिराम मीणा एवं सुख्यात विचारक प्रो. अरूण कुमार जैसे दिग्गजों के प्रभावी व्याख्यानों ने गरिमा प्रदान की है।
व्याख्यानमाला में शहर के विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य प्रबुद्ध जनों, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की गरिमामयी सहभागिता रहेगी।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!