
वेटरनरी विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री के लाइव कार्यक्रम से जुड़ेंगे; सुबह 8 बजे नाल एयरपोर्ट पहुंचने का कार्यक्रम
बीकानेर, 24 सितंबर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को बीकानेर के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय में आयोजित ‘सेवा संकल्प कार्यक्रम’ में शामिल होंगे। इस दौरान वे प्रधानमंत्री के लाइव कार्यक्रम से जुड़ेंगे।
मीडिया संयोजक कमल गहलोत के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 7 बजे जयपुर एयरपोर्ट से विशेष विमान द्वारा बीकानेर के लिए रवाना होंगे। वे सुबह 8 बजे नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे और 8:10 बजे कार द्वारा कार्यक्रम स्थल के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री के सुबह 8:25 बजे वेटरनरी विश्वविद्यालय पहुंचने का कार्यक्रम है।
मुख्यमंत्री सुबह 8:30 से 10:30 बजे तक ‘सेवा संकल्प कार्यक्रम’ में भाग लेंगे। इसके बाद वे सुबह 10:30 बजे कार्यक्रम स्थल से नाल एयरपोर्ट के लिए रवाना होकर 10:45 बजे वहां पहुंचेंगे।
नाल एयरपोर्ट पर सुबह 10:45 से 11:15 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है। मुख्यमंत्री सुबह 11:15 बजे विशेष विमान से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और दोपहर 12:15 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक तैयारियां की गई हैं।











