Bikaner Live

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के दिन 1 अक्टूबर को जिला अस्पताल नोखा में रामाश्रय चिकित्सा शिविर होगा
​नोखा। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आज 1 अक्टूबर गुरुवार को जिला अस्पताल नोखा में प्रातः 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले नर-नारी वृद्धजनों (बुजुर्गों) के लिए रामाश्रय चिकित्सा शिविर का आयोजन हो रहा है। ​अस्पताल के प्रभारी डा० सुनील बोथरा ने राजस्थान पेंशनर समाज नोखा के अध्यक्ष एवं समाचार पत्र दैनिक युगपक्ष के ब्यूरो चीफ इन्द्रचन्द मोदी के साथ वार्ता में बताया कि शिविर में आने वाले वृद्धजनों की बीपी, शुगर, अस्थि-रोग (हड्डी), नेत्र रोग, फिजिशियन आदि सभी रोगों की निःशुल्क जांच की जाकर निःशुल्क दवाइ उपलब्ध करवाई जायेगी। डॉ० बोथरा ने बताया कि इस शिविर का प्रभारी डा० मुन्नीलाल पिलानीया होंगे। इन्द्रचन्द मोदी ने प्रेसनोट जारी कर उक्त जानकारी दी।
Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!