Bikaner Live

राजकीय महाविद्यालय गंगाशहर में एक अक्टूबर से गणवेश अनिवार्य

राजकीय महाविद्यालय गंगाशहर में एक अक्टूबर से गणवेश अनिवार्य

बीकानेर,29 सितंबर 2026। राजकीय महाविद्यालय गंगाशहर। आयुक्तालय महाविद्यालय शिक्षा द्वारा समय-समय पर प्राप्त दिशा निर्देशों की अनुपालना में राजकीय महाविद्यालय गंगाशहर में महाविद्यालय गणवेश निर्धारित कर दिया गया है। छात्रों के लिए आसमानी/नीला कुर्ता/शर्ट तथा सफेद पैंट, सर्दियों में काला स्वेटर/ कोट एवं छात्राओं के लिए हल्का गुलाबी कुर्ता, सफेद लोअर तथा सफेद दुपट्टा, सर्दियों में गहरा गुलाबी स्वेटर/ कोट गणवेश के रूप में निर्धारित किया गया है। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ बबीता जैन ने बताया कि आयुक्त उच्च शिक्षा श्रीमान नथमल डिडेल के द्वारा गणवेश के लिए दिशा निर्देश दिए गए थे। गणवेश की अपनी गरिमा होती है। इसके कारण महाविद्यालय की पहचान बनती है। गणवेश विद्यार्थियों में अनुशासन एवं सुरक्षा की भावना को भी मजबूत करता है। गणवेश के महत्व को प्रदर्शित करने के लिए ‘महाविद्यालयों में गणवेश का महत्त्व’ विषय पर एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कनिका सेवक एवं मुस्कान चौरडिया ने प्रथम स्थान, चंदा गोदारा और साजिदा बानो ने द्वितीय स्थान तथा पूजा टाक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

✍️ प्रकाश सामसुखा

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!