Bikaner Live

स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026″ के अन्तर्गत बीकानेर मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता गतिविधियां आयोजित


स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के अंतर्गत बीकानेर रेल मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
मंडल के हिसार, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, लालगढ़ आदि रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों, वेंडर्स, खाद्य विक्रेताओं, कैंटीन एवं फूड स्टॉल संचालकों तथा रेल कर्मचारियों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने, प्लास्टिक रीसाइक्लिंग तथा कचरे के उचित निस्तारण के प्रति जागरूक किया गया।
इस दौरान विभिन्न स्टेशनों पर जागरूकता रैलियां निकालकर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। सफाई के दौरान एकत्रित प्लास्टिक कचरे के उचित निस्तारण एवं रीसाइक्लिंग के संबंध में भी जानकारी दी गई। यात्रियों एवं रेल उपयोगकर्ताओं से रेलवे परिसर को स्वच्छ रखने तथा कचरे का निर्धारित स्थान पर ही निस्तारण करने की अपील की गई।
इस अभियान के अंतर्गत श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन पर पेयजल की गुणवत्ता की जांच भी की गई। इस दौरान वाटर कूलरों के पेयजल में रेजीडुअल क्लोरीन एवं TDS की जांच कर पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित की गई।
बीकानेर रेल मंडल द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के माध्यम से स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ते हुए स्वच्छ रेल–स्वच्छ भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!