Bikaner Live

रक्षा मंत्रालय के कैंटिन भंडार विभाग की ओर से
स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत नर-संेवा नारायण सेवा एवं पौधरोपण

बीकानेर, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को रक्षा मंत्रालय के कैंिटन भंडार विभाग की स्थानीय इकाई की ओर से एस.डी.कॉन्वेंट की ओर से संचालित शांति निवास वृद्ध आश्रम व छावनी क्षेत्र में पौधरोपण, श्रमदान तथा नर सेवा नारायण सेवा के तहत घर परिवार से बेघर लावारिस वृद्धजनों की सेवा की। स्वच्छ भारत अभियान के तहत श्रमदान किया।
सीएसडी डिपो बीकानेर के क्षेत्रीय प्रबंधक पी.सी.पंचाल के नेतृत्व में बाबूलाल बैरवा, दीपक शर्मा, नरेन्द्र सिंह व अशोक सैनी व अन्य कार्मिकों ने  गांधी जयंती पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। शांति निवास वृद्ध आश्रम के वृद्धजनों से आत्मीय संवाद किया तथा उनका कुशल क्षेम पूछा। विभाग की ओर से वृद्धजनों के दौनिक उपयोग में आने वाली सामग्री प्रदान की । एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सी.एस.डी. डिपो परिसर व वृद्ध आश्रम परिसर में पौध रोपण किया तथा पौधों के संरक्षण एवं देखभाल का संकल्प लिया। कार्यक्रम में स्वच्छता, सेवा, पर्यावरण संरक्ष्ण और सामाजिक दायित्वों का स्मरण किया गया।
शांति निवास वृद्ध आश्रम में प्रवास कर रहे वृद्धजनों के लिए आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान के वरिष्ठ सदस्य, समाज सेवी व भामाशाह बसंत नवलखा की ओर से दूध के लिए अर्थ सहयोग प्रदान किया गया। इस अवसर पर शांति निवास वृद्ध आश्रम के पूर्व सचिव शिव सोनी मौजूद थे। वृद्ध आश्रम की सिस्टर क्रिस्टल एवं एनसीलैट ने बताया कि एस.डी.कॉन्वेंट के सेवा कार्यों के 100 वर्ष पूर्ण हो रहे है। एस.डी.कॉन्वेंट की ओर से देश के विभिन्न इलाकों में वृद्ध आश्रम, अस्पताल, स्कूल, सहित विभिन्न गतिविधियों का संचालन बिना किसी सरकारी सहयोग से भामाशाहों की मदद से संचालित किया जा रहा है। वृद्ध आश्रम में सेवाएं देने वाली सिस्टर घर परिवार का त्याग कर प्रभु यीशु के रूप् में लावारिस वृद्धजनों की सेवा कर रही है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!