Bikaner Live

पूर्व प्रधान एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता रुघनाथ सिंह भाटी का निधन


श्रीकोलायत क्षेत्र में शोक की लहर, पैतृक गांव हदां में आज होगा अंतिम संस्कार

बीकानेर, 3 अक्टूबर। श्रीकोलायत के पूर्व प्रधान एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता रुघनाथ सिंह भाटी का निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

परिजनों के अनुसार रुघनाथ सिंह भाटी का अंतिम संस्कार आज 3 अक्टूबर 2026 को दोपहर 4 बजे उनके पैतृक गांव हदां में किया जाएगा।

शोक संदेश में कहा गया कि रुघनाथ सिंह भाटी के निधन से परिवार, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों को अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें।

ॐ शांति। 🙏

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!