Bikaner Live

बुनियादी साक्षरता मूल्याकंन परीक्षा रविवार को, 73 हजार नवसाक्षरों के परीक्षा में शामिल करने का लक्ष्य


बीकानेर, 3 अक्टूबर। नेशनल ओपन स्कूल के तत्वावधान में राष्ट्रीय साक्षरता मिशन प्राधिकरण, नई दिल्ली तथा जिला साक्षरता एवं सतत शिक्षा कार्यालय के तत्वावधान में नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत रविवार को बुनियादी साक्षरता मूल्याकंन परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।

नवसाक्षरों की इस मूल्याकंन परीक्षा में बीकानेर जिले के लगभग 73 हजार नवसाक्षरों के परीक्षा में शामिल होने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

जिला साक्षरता एवं सतत शिक्षा अधिकारी श्री सुमेर सिंह ने बताया कि 4 अक्टूबर को आयोजित होने वाली बेसिक साक्षरता मूल्याकंन परीक्षा हेतु बीकानेर जिले की सभी 9 पंचायत समितियों में निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार प्रश्न उत्तर पुस्तिकाओं को परीक्षा केन्द्रों पर वितरित ब्लॉक स्तर पर कर दिया गया है। बुनियादी साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा के अवलोकन हेतु साक्षरता एवं सतत शिक्षा निदेशालय जयपुर से बीकानेर संभाग प्रभारी अधिकारी श्री मुन्नालाल टोडीवाल परीक्षा ने जानकारी दी कि रविवार को आयोजित परीक्षा में युवा एवं वृद्ध नवसाक्षर महिला-पुरूष सम्मिलित होकर बुनियादी साक्षरता परीक्षा देंगे।

श्री सुमेर सिंह ने बताया कि जिला कलक्टर एवं अध्यक्ष जिला निष्पादक समिति द्वारा जिला स्तर पर स्थापित नियंत्रण कक्ष का नोडल अधिकारी मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. अरुण शर्मा तथा सहायक नोडल जिला साक्षरता अधिकारी श्री सुमेर सिंह होंगे। परीक्षा के दिन यह नियंत्रण कक्ष प्रातः 9 बजे से सांय 6 बजे तक खुला रहेगा।

साक्षरता कार्यालय के सहायक परियोजना अधिकारी श्री प्रदीप सिंह ने जानकारी दी की इस परीक्षा द्वारा नवसाक्षरों को साक्षर करके स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि बेसिक साक्षरता मूल्याकंन परीक्षा हेतु नवसाक्षरों में गजब का उत्साह देखा गया है और वे इस परीक्षा में उत्तीर्ण होकर प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिये निरन्तर तैयारियां भी कर रहे हैं।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!