
श्री हनुमंत महायज्ञ एवं विराट संत सम्मेलन में देशभर से दुर्लभ संतों का मिलेगा सान्निध्य, बीकानेर से सैकड़ों श्रद्धालु आयोजन में होंगे शामिल
बीकानेर। सुजानदेसर स्थित रामझरोखा कैलाशधाम के पीठाधीश्वर राष्ट्रीय संत श्री सरजूदासजी महाराज द्वारा गुरुदेव श्रीश्री 108 महंत श्री श्यामदास जी महाराज (त्यागी बाबा) की प्रथम पुण्यतिथि पर मथुरा में श्रीमद्भागवत कथा, श्री हनुमंत महायज्ञ एवं विराट संत सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। महामंडलेश्वर श्री सरजूदास जी महाराज ने बताया कि परम पूज्य श्री सियाराम जी महाराज की कृपा एवं पूज्य गुरुदेव श्री रामदास जी महाराज के सान्निध्य में मथुरा के श्री बहुलावन बाटी स्थित श्री सीताराम मंदिर महावीर बाग में यह कार्यक्रम 23 अक्टूबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होगा। श्रीमद्भागवत कथा का वाचन श्री वृंदावन धाम, मथुरा के डॉ. श्यामसुंदर पाराशर द्वारा दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। उक्त आयोजन को लेकर श्रीरामझरोखा कैलाशधाम आश्रम में श्री हनुमानजी महाराज, श्री रामदेव जी महाराज, श्री नर्मदेश्वर महादेव जी, श्री गुरु महाराज जी, श्री लक्ष्मीनाथजी मंदिर, गणेशजी महाराज, कोडमदेसर भैरुजी, देशनोक करणी माता सहित अन्य मंदिरों में निमंत्रण पत्रिका अर्पित की गई। श्री सरजूदास जी महाराज ने बताया कि 30 अक्टूबर को रात्रि 8 से 11 बजे तक श्रीकुंजबिहारी श्री हरिदास जी महाराज द्वारा तथा 31 अक्टूबर को बाबा श्री चित्र-विचित्र जी महाराज द्वारा विराट भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में श्री हनुमंत महायज्ञ व विराट संत सम्मेलन में देशभर से अनेक पूजनीय, दुर्लभ, तपस्वी, संत जगद्गुरु एवं धर्माचार्यों का आगमन होगा। उक्त सारे आयोजन 23 अक्टूबर से मथुरा में होंगे। गौरतलब है कि श्री सरजूदास जी महाराज त्यागी बाबा के अनन्य शिष्य थे तथा मथुरा बाटी श्री बहुलावन त्यागी बाबा आश्रम के पीठाधीश्वर का दायित्व भी निभा रहे हैं। आयोजन में शामिल होने के लिए रामझरोखा कैलाशधाम के कार्यालय में अथवा ७५६८९०६८७८ पर सम्पर्क किया जा सकता है।









