Bikaner Live

अभिभावक दम्पति का का विशेष सत्र आज

बीकानेर, 03 अक्टूबर।  आचार्य श्री रामलाल जी महाराज, उपाध्याय प्रवर राजेश मुनि तथा चारित्र आत्माओं के सानिध्य में रविवार को छबीली घाटी के सेवा सदन में सुबह सवा सात बजे से सवा आठ बे तक ’’ गुड पेरेंटिंग सेशन बच्चों के माता-पिता (अभिभावकों) के सानिध्य में होगा।
साधुमार्गी सेवा समिति के मीडिया प्रभारी अमित गोलछा ने बताया कि बच्चों को संस्कारी बनाने के लिए यह जागरूकता का विशेष सत्र होगा, इसमें सभी अविवाहित बच्चों के माता-पिता को आमंत्रित किया है। इसमें बच्चों को नहीं। सत्र में चारित्र आत्माओं के प्रेरणादायक प्रवचन होंगे।
——–
’’त्रैकालिक आश्चर्य जम्बू कुमार पुस्तक पर आधारित  ओपन बुक परीक्षा के पंजीयन
की अंतिम तिथि आज
बीकानेर, 03 अक्टूबर।  आचार्य श्री रामलालजी महाराज, उपाध्याय प्रवर राजेश मुनि तथा चारित्र आत्माओं की प्रेरणा से श्री अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन समिति की ओर से ’’त्रैकालिक आश्चर्य जम्बू कुमार पुस्तक पर आधारित ओपन बुक परीक्षा होगी । परीक्षा के लिए पंजीयन क अंतिम तिथि  4 अक्टूबर रविवार को शाम छह बजे तक प्रतिभागी करवा सकेंगे।
साधुमार्गी सेवा समिति के अध्यक्ष कन्हैयालाल बैद ने चरित्र आत्मा के माध्यम से बताया कि  ंजंबू स्वामी जैन धर्म आदर्श, वंदनीय व स्मरणीय महापुरुष रहे है। उनका जीवन जीवंत और प्रेरणादायी रहा है। वर्तमान में जैन समाज के पास जितने आगम व शास्त्र उपलब्ध है, वे जंबू कुमार जैसे महापुरुषों की ही देन है। भगवान महावीर स्वामी ने जो ज्ञान आर्य सुधर्मा स्वामी को दिया, उसे आर्य सुधर्मा स्वामी ने जंबू स्वामी को दिया और जंबू स्वामी ने श्री प्रभव स्वामी को दिया। वही ज्ञान, श्रुत परंपरा के माध्यम से आम जन तक पहुंचा है। इन्हीं महापुरुषों की महान कृपा से ही आगमवाणी प्राप्त हो रही है। जम्बू स्वामी की ही परम्परा के पटधर  आचार्य श्री राम लालजी म.सा. ने ’’त्रैकालिक आश्चर्य जम्बू कुमार पर पुस्तक लिखी है । उसी पुस्तक के आधार पर यह ओपन बुक परीक्षा होगी। पुस्तक भारत के सभी साधुमार्गी जैन संघ के पदाधिकारियों व संघों के पास व वर्तमान में बीकानेर के गोगा गेट के पास स्थित अग्रसेन भवन में साधुमार्गी साहित्य भंडार में उपलब्ध है।
श्री अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन महिला समिति की राष्ट्रीय महामंत्री प्रीति डागा ने बताया कि त्रैकालिक आश्चर्य जम्बुकुमार पर घर बैठे ओपन बुक परीक्षा रोचक तरीके से आयोजित की जाएगी । इसमें सकल जैन समाज के श्रावक-श्राविकाएं हिस्सा ले सकेंगे। इच्छुक प्रतिभागी पुस्तक अपने स्थानीय साधुमार्गी संघ के अध्यक्ष या मंत्री से प्राप्त कर सकेंगे।
श्री साधुमार्गी जैन सेवा समिति के मीडिया प्रभारी अमित गोलछा ने बताया कि इस परीक्षा में प्रतिभागियों को एक प्रश्न पुस्तिका दी जाएगी, जिस घर बैठे भरकर उसमें अंकित केन्द्रीय कार्यालय के पते पर 15 नवम्बर 2026 तक भेजना अनिवार्य होगा।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!