
आई इण्डिया संस्था ,जयपुर द्वारा शिक्षा से वंचित बालक बालिकाओ के लिए संचालित निःशुल्क पाठशालाओं मे शुक्रवार को बालक बालिकाओ ने महात्मा गाँधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयन्ती समारोह धूमधाम से मनाया। प्रेम पाठशाला,भांकरोटा मे संस्था के मुख्य समन्वयक उमेश शर्मा ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।तत्पश्चात बालक बालिकाओ ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
प्रेम पाठशाला,झाग मे पाठशाला के प्राचार्य सुभाष शर्मा ने दीपप्रज्वलनकिया, श्वेतार्क पाठशाला,डीसीएम पर हिम्मत सिंह ने कार्यक्रम की शुरुआत की।
इस अवसर पर अतिथियों ने बच्चों को महात्मा गाँधीजी के जीवन से सत्य, अंहिसा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा लेने का आह्वान किया।संस्था सचिव चारू ने लाल बहादुर शास्त्री जी की सादगी का चित्रण करते हुए उनके जीवनकाल की घटनाओं के बारे मे बताया।
संस्था सचिव श्री चारू गोस्वामी ने बताया कि संस्था शिक्षा से वंचित बालक बालिकाओ के लिए तीन निःशुल्क पाठशालाओं का संचालन कर रही है,जिनमे लगभग एक हजार बालक बालिकाऐं शिक्षा का लाभ ले रहे है।समारोह के दौरान शिक्षकों,बालक- बालिकाओ ने श्रमदान कर जीवन मे साफ-सफाई का संदेश दिया।इस अवसर पर महापुरूषों के जीवनकाल से सम्बन्धित प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई, सही जवाब देने वाले बालक बालिकाओ को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम मे सभी शिक्षक गण एवं गणमान्य लोग और बालक बालिकाएं उपस्थित थे ।समारोह मे श्री रूपेन्द्र शर्मा,भगवान सहाय सिंहल अशोक शर्मा,आशीष भट्ट, अतुल भट्ट, रमेश शर्मा,विष्णु शर्मा,सचिन दुबे, विभा सिंह, कान्ता झांकल,प्रियदर्शना,विशाखा,अनिता,सरिता,चित्रा,पद्मावती,मैना,सुनिता,कविता,दिशा,सन्तोष, गीता उपस्थित हुए।
कार्यक्रम का संचालन पाठशाला के प्राचार्य ने किया।🙏💐🙏








