Bikaner Live

गांधी-शास्त्री जयंती पर जागरूकता रैली एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम

बीकानेर ब्लॉसम इंटरनेशनल उच्च माध्यमिक विद्यालय, जयपुर रोड में गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर जागरूकता रैली एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों ने जयपुर रोड एवं तिलक नगर में रैली निकालकर *सत्य, अहिंसा, सादगी और देशभक्ति* का संदेश दिया। विद्यालय में गांधीजी के जीवन पर आधारित प्रेरणादायक नाटक भी प्रस्तुत किया गया।

विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को *प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम राठौड़* ने प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से गांधीजी एवं शास्त्रीजी के आदर्शों को अपनाकर अनुशासन, नैतिकता एवं राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का आह्वान किया।

ब्लॉसम इंटरनेशनल उच्च माध्यमिक विद्यालय, जयपुर रोड, बीकानेर

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!