बीकानेर । राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ बीकानेर के तत्वाधान में पुर्व सचिव स्व बृजमोहन पुरोहित की पुण्य तिथि पर त्यागी वाटिका स्थित स्थानीय संघ सभागार में सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गयाl
प्रार्थना सभा में रामधुन, वैष्णव जन, रघुपति राघव, शांति पाठ एवं विभिन्न धर्म की प्रार्थनाएं की एवं श्रद्धांजलि दी गई l सभा में बीकानेर के रोवर-रेंजर, स्काउट-गाइड, स्काउट गाइड के पदाधिकारी एवं परिजनों ने भाग लियाl
प्रार्थना सभा का शुभारंभ स्काउट गाइड प्रार्थना के साथ हुआl प्रार्थना सभा में संगठन के वरिष्ठ सदस्य गौरी शंकर गहलोत, पूर्व मंडल सचिव देवानंद पुरोहित, पीके मित्तल, शांति प्रसाद, चांद रतन दवे, अहमद बशीर , प्रभु गहलोत, विमल स्वामी, मांगीलाल सुथार , घनश्याम स्वामी, हर्षित, गोपी , पंकज भटनागर, अशोक स्वामी, सुनील सुथार बनवारी छिपा ,कन्हैया लाल पुरोहित छोटा मुन्ना सहित स्काउट-गाइड परिवार के सदस्यों ने भाग लियाl
प्रार्थना सभा का संचालन सचिव श्री भुवनेश्वर साद एवं सीओ स्काउट जसवंत सिंह राजपुरोहित के निर्देशन में किया गयाl











