पितृ पक्ष पर पूर्वजों के निमित तर्पण का दिव्य व विशेष अनुष्ठान जारी
भारतीय संस्कृति एवं सनातन सार्वभौम महासभा , सनातन सेवा ग्रुप व श्री विप्र महासभा की ओर से प योगेन्द्र कुमार दाधीच (राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय संस्कृति एव सनातन सार्वभौम महासभा, राष्ट्रीय संयोजक श्री विप्र महासभा) की अगुवाई मे जारी 44 वे पूजन अनुष्ठान एव चातुर्मास पूजन अनुष्ठान के तहत पितृ पक्ष पर पूर्वजों के निमित तर्पण के दिव्य व विशेष अनुष्ठान में तर्पण आदि कर्म किये जा रहे तर्पण का यह दिव्य व विशेष अनुष्ठान कर्मकांड भास्कर प नथमल पुरोहित के सानिध्य में उनके कृपापात्र शिष्य प गोपाल ओझा के आचार्यत्व मे पूर्णिमा तिथि से प्रातः पाँच बजे से आठ बजे तक तीन पारी में हो रहा है जिसमे पंडित मुकेश आचार्य भी सहयोग कर रहे हैं पूर्वजों के निमित सनातन परम्परा के अनुसार वर्षों से निःशुल्क तर्पण का दिव्य व विशेष अनुष्ठान किया जाता है
अनुष्ठान में उपस्थिति- तर्पण अनुष्ठान में प योगेन्द्र कुमार दाधीच मदनमोहन व्यास काकाजी सतु महाराज श्याम देराश्री जीतू पारीक गिरधर दरगन अमर चंद सांखी मुन्ना सेवग चांद भा श्रीमाली नवरतन सांखी प्रहलाद अग्रवाल राधाकृष्ण मोदी लक्ष्मण पुरोहित इंद्र सिंह राठौड़ रतन लाल सोमानी धनसुख सारस्वत ज्ञान प्रकाश सोनी मूलचंद सोनी भोला महाराज जेठमल दैया भवानी सिंह राठौड़ दुर्गा शंकर आचार्य प्रदीप ओझा वीरेंद्र किराडू राजेंद्र पुरोहित राजकुमार सोनी कमल जोशी गिरधारी लाल पंवार रमेश छगानी आनंद आचार्य रवि गहलोत रतन दवे घनश्याम सोनी भेरू हर्ष आदि के साथ सेकड़ो लोग उपस्थित हो कर नित्य अपने पूर्वजों को विधि विधान से तिल चावल जो पुष्प आदि सामग्री से तर्पण कर रहे है
अमावस्या 10 अकटुंबर 2026 को तर्पण के इस दिव्य व विशेष अनुष्ठान में प्रातः शिव पूजन अभिषेक के अनुष्ठान होंगे तर्पण में हेमाज़री संकल्प आदि के साथ तर्पण का विशेष अनुष्ठान होगा साथ ही यज्ञ का आयोजन भी होगा
44 वे पूजन अनुष्ठान के अंतर्गत विभिन्न स्थानों मंदिरों में शपथ/संकल्प अनुष्ठान में लगभग बीस हज़ार श्रद्धालुओं को शपथ/संकल्प प्रपत्र प्रदान कर उनकी इसमें सहभागिता बनाई गई
इस दिव्य व विशेष अनुष्ठान के अंतर्गत स्त्री पुरुष युवा युवती बच्चों को राष्ट्रीय ब सनातन सेवा कार्यो हेतु सदेव सामर्थ्य अनुसार योगदान की संकल्प व शपथ दिलाई गई प योगेन्द्र कुमार दाधीच की अगुवाई में हो रहे अनुष्ठान का 44 वा पूजन एव चातुर्मास पूजन अनुष्ठान का राष्ट्रीय एव सनातन संकल्प/ शपथ अनुष्ठान विशेष पूजन भोग सत्संग आध्यात्मिक आयोजन के अनुष्ठान वर्ष पर्यन्त लगातार आयोजित हो रहे हैं प्रथम चरण हेतु एक लाख संकल्प शपथ पत्र तैयार किए गए है जो विभिन्न स्थानों पर वितरित कर संकल्प शपथ दिला कर राष्ट्रीय सनातन सेवा कार्य हेतु जनमानस को प्रेरित किया जा रहा है
वर्ष पर्यन्त लगातार अनुष्ठान होंगे
इस वर्ष का यह अनुष्ठान विभिन्न मंदिरों के पुजारियों व क्षेत्रवार प्रभारियों के माध्यम से वर्ष पर्यंत होंगे जिसमे सनातन के महीने में विशेष पर्वों पर सनातन उत्सव के रूप में मनाया जाएगा
संतो व पुजारियों के सानिध्य में शपथ अनुष्ठान लगातार होगा








