
बीकानेर निगम ने कचरा संग्रहण फर्म को दिया नोटिस, पार्षदों ने दी बीकानेर बंद की चेतावनी**बीकानेर।* शहर में बिगड़ी सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम प्रशासन ने कचरा संग्रहण करने वाली फर्म को नोटिस जारी किया है। पूर्व में भी फर्म को नोटिस दिया गया था, जिसकी जानकारी आज पार्षदों को दी गई।सफाई व्यवस्था से नाराज पार्षद *मनोज विश्नोई, धर्मवीर नाहटा, नंदलाल जावा, ओमप्रकाश लोहिया, जावेद खान, नवल किशोर पुरोहित, दुर्गादास छंगाणी, पारस मारू* सहित अन्य पार्षदों ने प्रशासन को चेतावनी दी है।पार्षदों ने कहा कि यदि सोमवार तक एक और नोटिस जारी कर व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो *बीकानेर बंद* किया जाएगा।











