Bikaner Live

नोखा में 11 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले 100 कुण्डीय अयुतचंडीमहायज्ञ एवं श्रीमद् देवी भागवत कथा की तैयारियां चरम पर



नोखा। यहाँ राजकीय बागड़ी उच्च माध्यमिक विद्यालय के पिछवाड़े पश्चिमी द्वार (गेट) के समीप नवनिर्मित मणिद्वीप महातीर्थ क्षेत्र में 150 गुणा 150 फुट नवनिर्मित 100 कुण्डीय चलने वाली यज्ञशाला व उसके सामने विशाल पांडाल और भगवान गणेश व मां देवी का अस्थाई मंदिर का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। गुरुवार 8 अक्टूबर को यहाँ प्रदोष काल में सांय 5 बजे भगवान शिव के नवनिर्मित पार्थिव शिव लिंगों की विद्वान पंडित आचार्यों द्वारा विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ पूजा करवाई गई जिसमें बड़ी तादाद सनातनी नर-नारी श्रद्धालुओं ने जोड़े से बैठ कर और एकल भी भगवान शंकर की पूजा की।
चातुर्मास सत्संग समिति नोखा द्वारा परम पूज्य दण्डी स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती महाराज श्रीधाम वृंदावन के सानिध्य में 11 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 10 दिन चलने वाले 100 कुण्डीय अयुतचंडीमहायज्ञ एवं श्रीमद् देवी भागवत कथा को लेकर लोगों में उत्साह है। नोखा में इस तरह का अद्भुत भव्य धार्मिक महोत्सव एवं दिव्य अनुष्ठान पहली बार आयोजित हो रहा है। इस आयोजन में लोग दिल खोल कर सहभागिता दे रहे हैं। कोई भी श्रद्धालु इस पुण्य कार्य में सहयोग करता है तो समिति आभार जताती है। लोग दूर-दूर से इस नवनिर्मित मणि द्वीप महातीर्थ स्थल में विशाल यज्ञशाला और पांडाल एवं अस्थाई मंदिर, सजे-धजे द्वार रात्रि में चका-चक चमक दमक व धार्मिक माहौल देखने आते हैं। प्रहलाद मोहता, दामोदर तिवारी, गिरधारी पारीक, बृजरतन डागा ने बताया कि महायज्ञ (हवन) प्रातः 8 बजे से 11 बजे एवं सांय 3 बजे से 6 बजे तक दो पारियों में होगा और श्रीमद् देवी भागवत कथा नित्य दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक व प्रतिदिन काशी की भव्य आरती सांय 6 बजे होगी। 11 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जावेगी जिसमें ढाई हजार से अधिक महिलाएं एक रंग की साड़ियां पहनकर चलेंगी। कलश यात्रा में शामिल होने वाली महिलाओं को दो हजार से अधिक साड़ियां समिति द्वारा उपलब्ध करवाई गई हैं। शाम को प्रदोष बेला में यज्ञशाला के शिखर पर कलश स्थापित किया गया l

समिति के मीडिया प्रभारी इन्द्रचन्द मोदी ने प्रेसनोट जारी करके बताया कि समिति के नारायण राठी, जुगल लोहिया, ओमप्रकाश तिवारी, पवन लाहोटी, पवन चांडक, सुनील भट्टड़, गोपाल मोहता, रमेश मालानी, पवन कोठारी, श्रवण कुमार पाईवाल सहित अनेकों कार्यकर्ता बड़ी तादाद में धार्मिक कार्यों में जुटे हुए हैं।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!