Bikaner Live

सेवा दिवस के रूप में मनाई स्व.रामविलास पासवान की पुण्यतिथि


बीकानेर। लोजपा के राष्टीय संस्थापक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पुण्यतिथि गुरुवार को सेवा दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्व. पासवान के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनका श्रद्धापूर्ण स्मरण किया।श्रद्धांजलि सभा के बाद गरीब एवं असहाय बच्चों को फल वितरण किया गया।कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रमजान मुगल ने स्व. रामविलास पासवान को राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पित जननेता बताते हुए कहा कि वे गरीबों, मजलूमों और शोषित वर्ग के अग्रदूत थे। वहीं पार्टी जिलाध्यक्ष कैलाश छंगाणी ने कहा कि स्व. पासवान एक आदर्शवादी जननेता थे, जिन्होंने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया।कार्यक्रम में पार्टी नेता कुलदीप तंवर ने भी स्व. पासवान के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में बरकत अली, फरमान मुगल समेत अनेक कार्यकर्ताओं ने स्व. पासवान को श्रद्धांजलि अर्पित की।
—————-

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!