

बीकानेर, 8 अक्टूबर। साधुमार्गी जैन संघ के आचार्यश्री रामलालजी म.सा. व उपाध्याय प्रवर राजेश मुनि व चारित्र आत्माओं की प्रेरणा से चातुर्मास समर्पण में तेले की लड़ी (तीन दिन उपवास) का गुरुवार को बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं ने संकल्प लिया। बीकानेर के साथ देश के विभिन्न इलाकों में प्रवास कर रहे साधुमार्गी श्रावक-श्राविकाएं भी ’’ मुझे गुरु चरणों में तेला भेंट करना है’’ विशेष तपस्या अनुष्ठान के तहत तेले की तपस्याएं करेंगे।
साधुमार्गी सेवा समिति के मीडिया प्रभारी अमित गोलछा ने बताया कि गुरुवार को मधुर मुनि ने व्याख्यान में तपस्या के साथ सभी श्रावक-श्राविकाएं पूरे दिन में 51 बार वंदना करें। सैकड़ों श्रावक-श्राविकाओं ने वंदना करने का प्रत्याख्यान लिया। तपस्वियों ने अपना नाम साधुमार्गी बहू मंडल अध्यक्ष मोनिका कोठारी, मंत्री जया गोलछा तथा तपस्या प्रकोष्ठ प्रभारी श्रीमती रानी छाजेड़ को अपना नामांकन करवाया। नामांकन का अभियान चातुर्मास के दौरान नियमित चलेगा।
तपस्या की अनुमोदना
साधुमार्गी जैन संघ के आचार्य श्री रामलाल जी म.सा. व उपाध्याय प्रवर राजेश मुनि की प्रेरणा से चारित्र आत्माओं ने प्रसिद्ध सुमधुर भक्ति गीत गायिका श्रीमती अलका डागा पत्नी रोहित डागा, पुत्री साधुमार्गी जैन सेवा समिति बीकानेर के अध्यक्ष कन्हैयालाल व इंद्रा बैद ने गुरुवार को 32 उपवास का प्रत्याख्यान (संकल्प) लिया। साधुमार्गी जैन संघ के अहिंसा प्रचारक महेश नाहटा ने बताया कि श्रीमती डागा इससे पूर्व 3 से 30 दिनों तक की तपस्याएं कर चुकी है। इसी तरह श्रीराम बेगानी पुत्र श्रीचंद बेगानी की मास क्षमण की तपस्या अनुमोदना की गई। बेगानी ने बताया कि पूर्व में दया, एकासना, उपवास आदि करते रहते है, गुरु आशीर्वाद से 30 दिन की तपस्या की है।
समता समग्र आरोग्यम, भूमि वंदन-परिवर्धन कार्यक्रम 13 को
बीेकानेर, 8 अक्टूबर। श्री अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन संघ के तत्वावधान मंें 13 अक्टूबर मंगलवार को सुबह दस बजे जय जिनेन्द्र ्रसंस्थान के सर्व मंगल अनुष्ठान से भीनासर में जवाहर विद्यापीठ के पास आनंद सागर स्थल पर समता समग्र आरोग्यम के तहत भूमि वंदन परिवर्धन कार्यक्रम होगा। समता समग्र आरोग्यम के लिए भूमि स्वर्गीय सेठ चंपालाल बांठिया परिवार ने दी है।
अखिल भारत वर्षीय साधुमार्गी जैन संघ तथा साधुमार्गी सेवा समिति बीकानेर के मंत्री सुरेश बच्छावत ने बताया कि भूमि वंदन-परिवर्धनकर्ता, समता सम्र आरोग्यम के भवन के निर्माता अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन संघ के पूर्व रिद्धकरण सिपानी होंगे। कार्यक्रम में समता समग्र आरोग्यम संचालन निधि प्रदाता संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहन लाल बाफना और अनेक संघ के राष्ट्रीय, देश के विभिन्न इलाकों के पदाधिकारी शामिल होंगे।











