Bikaner Live

आशापुरा चाय सेवा समिति की बैठक संपन्न, सर्दी नवरात्रि मेले में निःशुल्क चाय-कॉफी सेवा का निर्णय

*🌸 आशापुरा चाय सेवा समिति की बैठक संपन्न, सर्दी नवरात्रि मेले में निःशुल्क चाय-कॉफी सेवा का निर्णय 🌸**बीकानेर, 11 अक्टूबर 2026।* आशापुरा चाय सेवा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आज आयोजित की गई। बैठक में समिति के *संरक्षक श्री जय गोपाल जोशी जी* ने समिति की गतिविधियों और सेवा कार्यों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया।संरक्षक जय गोपाल जोशी जी ने बताया कि *सर्दी नवरात्रि में भरने वाले आशापुरा मेले* के दौरान 19 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक श्रद्धालुओं के लिए *चाय, कॉफी और बच्चों के लिए दूध की पूर्णतः निःशुल्क व्यवस्था* समिति द्वारा की जाएगी। साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि आशापुरा में रात्रि में होने वाले *भजन कार्यक्रमों के दौरान भी* संस्था द्वारा लगातार चाय सेवा प्रदान की जाती है।बैठक में समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।- *संरक्षक:* श्री जय गोपाल जोशी- *अध्यक्ष:* श्री चिराग जोशी- *कोषाध्यक्ष:* श्री सुमित बिस्सा- *सचिव:* श्री मोहित व्यासइसके अलावा बैठक में *सत्यनारायण गहलोत, शिव शंकर व्यास, संजय पंवार, किशन पंवार, सोमू जोशी, गोपाल व्यास* सहित समिति के अन्य सभी सदस्य मौजूद रहे।अंत में सभी सदस्यों ने समिति के सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने और आपसी सहयोग व समर्पण के साथ समाजसेवा करने का संकल्प लिया।*🔱 जय माँ आशापुरा

Picture of daulalkalla

daulalkalla

खबर

Related Post

error: Content is protected !!