
संघ में अहंकार को त्याग कर निष्ठा व श्रद्धा भाव से कार्य करें-आचार्य श्री रामलाल जी म.सा.
बीकानेर, 13 अक्टूबर। साधुमार्गी संघ के आचार्य रामलाल जी म.सा. व उपाध्याय राजेश मुनि तथा चारित्र आत्माओं के आशीर्वाद से अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी संघ, महिला समिति एवं समता युवा संघ का राष्ट्रीय अधिवेशन मंगलवार को गंगाशहर मार्ग के आदिनाथ भवन संपन्न हुआ।
अधिवेशन में आए देश के विभिन्न इलाकों से आए करीब 1000 से अधिक श्रावक-श्राविकाओं को छबीली घाटी के सेवा सदन समर्पण चातुर्मास स्थल पर संघ के आचार्यश्री रामलालजी म.सा, उपाध्याय प्रवर राजेश मुनि व चारित्र आत्माओं ने प्रेरणा दी कि संघ में समर्पण व श्रद्धा भाव से अहंकार को त्याग कर निष्ठा भाव से कार्य करें। दूसरों की बजाए अपने दुर्गुणों को देखे तथा उनको दूर करने का प्रयास कर श्रेष्ठ श्रावक-श्राविका बनकर देव, गुरु व धर्म के प्रति समर्पण में श्रीवृद्धि करें।
अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेन्द्र गांधी व महामंत्री सुरेश बच्छावत बताया कि अधिवेशन में तीनों संघों के देश के विभिन्न प्रांतों में कार्यरत पदाधिकारी व प्रकल्प प्रमुखों ने हिस्सा लिया। अधिवेशन में विभिन्न गतिविधियों में अव्वल 1100 से अधिक श्रावक-श्राविकाओं व संगठनों को पुरस्कृत किया गया। आचार्य श्री राम लालजी महाराज द्वारा लिखित ’’राज्य से वैराग्य’’ का विमोचन किया गया।
संघ के राष्ट्रीय महामंत्री सुरेश बच्छावत ने बताया कि मंगलवार के अधिवेशन में मुख्य अतिथि जोधपुर के डॉ. मुकेश मालू थे। डॉ. मालू ने कहा कि आचार्यश्री रामलालजी व उपाध्याय प्रवर राजेश मुनि तथाा चारित्र आत्माओं के संयम,त्याग,तप से प्रेरणा ले तथा विभिन्न संगठनों से जुड़े सदस्य गुरु व धर्म के प्रति समर्पण भाव से कार्य करें। अतिथि अशोक चिप्पड़ प्रतापगढ़, दीपक सेठिया, संघ के उपाध्यक्ष मोहन लाल बाफना, विनोद पारख , संघ के अध्यक्ष नरेन्द्र गांधी,महिला समिति की अध्यक्ष चंचल सांखला व महामंत्री प्रीति डागा, समता युवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमित बंब, मंत्री सुमित दस्साणी, शिखर सदस्य जयचंद लाल डागा आदि ने पुरस्कृत किया।
बच्छावत ने बताया कि श्रेष्ठ अंचल का सम्मान छतीसगढ़ व ओड़िसा अंचल को, श्रेष्ठ उभरता संघ सम्मान चैन्नई को, श्रेष्ठ दानपेटी अर्थ सहयोग पुरस्कार श्री साधुमार्गी जैन संघ सूरत, बैंगलुरु,को, निष्काम कार्यक्रम दान पेटी योजना का राजेश कुमार सांखला, बीजा को, उदियमान दान पेटी का पुरस्कार रतलाम को, श्रेष्ठ प्रवृति ग्लोबल कार्ड महादेव भंसाली को, जैन, श्रेष्ठ जैन संस्कार पाठ्यक्रम कार्यकर्ता सम्मान मुंबई की अर्चना खिंदावत, जगदलपुर की सुजाता सांखला को, कोटा की महक जैन को, श्रेष्ठ शासन सेवा सम्मान, बीकानेर के श्री साधुमार्गी जैन संघ को, श्रेष्ठ इदं न मम् अंचल का बैंगलुरू, सूरत को,श्रेष्ठ अंचल दानपेटी योना का नवापारा संघ को, आंचलिक प्रवास बिना केन्द्रीय टीम के का पुरस्कार बंगाल, बिहार, छतीसगढ़, ओडिसा, मध्य प्रदेश, मेवाड़, मुंबई व गुजरात अंचल के प्रतिनिधियों को दिया गया। साधुमार्गी सेवा समिति के कार्याध्यक्ष सुरेन्द्र दस्साणी व अहिंसा प्रचारक महेश नाहटा ने बताया कि मेवाड़ बीकानेर, मारवाड़, जयपुर,ब्यावर,छतीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, बंगाल बिहार, तामिलनाडू , मुंबई व गुजरात के 57 सदस्यों को श्रुत प्रभावक सदस्य सम्मान तथा श्रेष्ठ अंचल शिविर सम्मान मध्य प्रदेश संघ को प्रदान किया गया। ’सर्व श्रेष्ठ उपाध्यक्ष का सम्मान बीकानेर मारवाड़, के पूनमचंद सुराणा, छतीसगढ़ ओड़िशा के मोहन बाफना व मध्यप्रदेश के विजय टंच को प्रदान किया गया।
————————————————
राष्ट्रीय अधिवेशन में बीकानेर साधुमार्गी
जैन संघ व श्रावक-श्राविकाओं को मिले अनेक पुरस्कार
बीकानेर, 13 अक्टूबर। अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी संघ, महिला समिति व युवा संघ के तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में बीकानेर के साधुमार्गी संघ, श्रावक-श्राविकाओं को देव, गुरु व धर्म के प्रति समर्पण, सेवा व संघ की गतिविधियों, तपस्या सहित अन्य गतिविधियों पर अनेक पुरस्कार मिले।
श्री साधुमार्गी सेवा समिति ेके मीडिया प्रभारी अमित गोलछा ने बताया कि श्रेष्ठ शासन सेवा सम्मान समिति के अध्यक्ष कन्हैयालाल बैद, संघ के राष्ट्रीय महामंत्री सुरेश बच्छावत, बीकानेर मारवाड़ अंचल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूनम चंद सुराणा, मंत्री तनसुख गुलेच्छा, सघ की महिला समिति की राष्ट्रीय महामंत्री, प्रीति डागा, संघ के शिखर सदस्य जयचंद लाल डागा, बीकानेर के कार्याध्यक्ष सुरेन्द्र दस्साणी, संघ के पूर्वाध्यक्ष राजेन्द्र गोलछा, वर्तमान उपाध्यक्ष राजेन्द्र गोलछा, सहमंत्री डॉ.नितेश आसाणी, नवीन कोठारी, भोजन शाला प्रभारी लूणकरण बुच्चा व बजरंग बक्शी, अजय पूगलिया कोषाध्यक्ष, जितेन्द्र लालाणी सह कोषाध्यक्ष, समता युवा संघ के अध्यक्ष दिवेश सुखलेचा, संजीव सांड,, हेमंत सिंगी, दीपक बांठिया, आवास व्यवस्था प्रभारी सिद्धार्थ सेठिया, सेवा प्रभारी सुशील बैद, महिला समिति की अध्यक्ष ललिता बांठिया, मंत्री सुनीता सुखलेचा, बहू मंडल अध्यक्ष मोनिका कोठारी व मंत्री जया गोलछा, वीर माता नीतू लोढ़ा,संघ की राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष नीतू मुणोत आदि सदस्यों ने संयुक्त रूप् से प्राप्त किया।
गोलछा ने बताया कि बीकानेर साधुमार्गी महिला समिति को अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी महिला समिति ने गवरा शौर्य पुरस्कार से अलंकृत किया। बहू मंडल की मंत्री जया गोलछा को उपाशक दशांक सूत्र के ऑल इंडिया में द्वितीय रैंक प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया । सुप्रसिद्ध गायिका 36 दिन की तपस्वी अलका डागा व सोनिका जैन को विशेष वाग्मिता पुरस्कार, महिला मंडल सदस्य रानी छाजेड़ को युवा शक्ति की श्रेष्ठ मारवाड़ आंचलिक संयोजिता सम्मान मिला। इसके अलावा पुष्पा विशिष्ट प्रोत्साहन पुरस्कार देशनोक की शारदा गुलगुलिया को, श्रेष्ठ महिला तपस्वी श्रीमती पुष्पा बांठिया को, सर्व श्रेष्ठ उपाध्यक्ष का बीकानेर मारवाड के पूनम चंद सुराणा को, श्रुत प्रभावक सदस्य सम्मान बीकानेर मारवाड़ अंचल को मिला।
सभी इनाम अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेन्द्र गांधी, महामंत्री सुरेश बच्छावत, अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी महिला समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष चंचल सांखला, महामंत्री प्रीति डागा, समता युवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमित बंब, मंत्री सुमित दस्साणी तथा तीनों संघों के वरिष्ठ व सम्मानीय सदस्यों ने प्रदान किए।
रामपुरिया साहित्य पुरस्कार
साधुमार्गी सेवा समिति की संरक्षक श्रीमती सुधा रामपुरिया ने बताया कि बीकानेर के स्वर्गीय प्रदीप कुमार रामपुरिया पुत्र महोपाध्याय श्री माणकचंद रामपुरिया की स्मृति में 51 हजार रुपए का साहित्य पुरस्कार विजय नगर, ब्यावर के डॉ.नवल सिंह जैन को प्रदान किया गया। डॉ. नवल सिंह ने पुरस्कार में मिली राशि से साहित्य प्रकाशन की घोषणा की।













