नव संकल्प
नव युग के नव स्वप्न संजोकर
युवा शक्ति से करते आह्वान
सतत बढ़ते कर्तव्य पथ पर
राष्ट्र का करे उत्थान
भेद भुलाकर ऊँच-नीच का
करके नारी शक्ति का वंदन
एकात्म भाव का करके संचार
राष्ट्र का करे उत्थान
नैतिक मूल्यों का ले आधार
छोड़ कुमार्ग नशे-भ्रष्टाचार का
सन्मार्ग का करके वितान
राष्ट्र का करे उत्थान
शिक्षा और अनुसंधान बढ़ाकर
उद्योग-वाणिज्य से समृद्ध होकर
सामर्थ्य पर कर विश्वास
राष्ट्र का करे उत्थान
कर पुनर्वेक्षण स्वर्णिम इतिहास का
श्रीसम्पन्न और पूर्ण प्रमाणिक बनकर
ले आध्यात्मिक शक्ति का आधार
राष्ट्र का करे उत्थान
प्रतीक आचार्य 9782814902
लेखक गीतकार बीकानेर













