Bikaner Live

आस्था और परंपरा के 12 गौरवशाली वर्षों की भक्तिमय यात्रा, कल सजेगी माँ करणी की भक्ति संध्या


माँ करणी युवा मंडल, तिलक नगर द्वारा चौथ नवरात्रि महोत्सव पर भव्य शोभायात्रा एवं भक्ति संध्या का आयोजन

बीकानेर। माँ करणी युवा मंडल, तिलक नगर, बीकानेर द्वारा माँ करणी की असीम कृपा एवं श्रद्धालुओं के सहयोग से निरंतर धार्मिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी चौथ नवरात्रि महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। आस्था, सेवा और भक्ति की इस निरंतर यात्रा के अंतर्गत 14 अक्टूबर 2026, बुधवार को भव्य शोभायात्रा एवं भव्य भक्ति संध्या का आयोजन होगा।

माँ करणी के प्रति अटूट श्रद्धा और धार्मिक परंपराओं को समर्पित यह आयोजन वर्षों से भक्तिभाव एवं सामाजिक एकता का संदेश देता आ रहा है। इस बार भी आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है।

कार्यक्रम के तहत सुबह 9:15 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी तथा रात्रि 9 बजे से भव्य भक्ति संध्या होगी। इसमें राजस्थान के प्रसिद्ध कलाकार माँ करणी की चिरजाएँ एवं भजनों की प्रस्तुतियाँ देंगे।

कार्यक्रम में श्री श्रेणी दान (नोडान, जैसलमेर), श्री शान्तुन सिंह किशनावत (जयपुर), श्री शंकरदान सानंदू (बीकानेर) एवं श्री कालू दर्जी (बीकानेर) अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे। मंच संचालन कवि छैलू चारण ‘छैल’, नाथूसर द्वारा किया जाएगा।

कार्यक्रम का आयोजन नया करणी माता मंदिर, गली नंबर 6, तिलक नगर, बीकानेर में होगा। माँ करणी युवा मंडल ने समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों एवं श्रद्धालुओं से सपरिवार पधारकर माँ करणी के दरबार में शीश नवाने तथा आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!