


प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को आयोजन की दी जानकारी, आईटी प्रदेश संयोजक अविनाश जोशी का किया अभिनंदन
बीकानेर। सुजानदेसर स्थित रामझरोखा कैलाशधाम के पीठाधीश्वर राष्ट्रीय संत श्री सरजूदासजी महाराज द्वारा गुरुदेव श्रीश्री 108 महंत श्री श्यामदास जी महाराज (त्यागी बाबा) की प्रथम पुण्यतिथि पर मथुरा में श्रीमद्भागवत कथा, श्री हनुमंत महायज्ञ एवं विराट संत सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। महामंडलेश्वर श्री सरजूदास जी महाराज ने बताया कि परम पूज्य श्री सियाराम जी महाराज की कृपा एवं पूज्य गुरुदेव श्री रामदास जी महाराज के सान्निध्य में मथुरा के श्री बहुलावन बाटी स्थित श्री सीताराम मंदिर महावीर बाग में यह कार्यक्रम 23 अक्टूबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होगा। आयोजन में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय संत श्री सरजूदासजी महाराज ने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, संगठन महामंत्री अजय कुमार, प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सैनी एवं आईटी प्रदेश संयोजक अविनाश जोशी को निमंत्रण पत्रिका देते हुए राधे नाम के दुपट्टे से अभिनंदन किया। इस दौरान प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी हीरेन्द्र कौशिक, कुणाल, गौरव, दीपिका राठौड़, मोहित पाराशर, रवि शर्मा, नारायण गहलोत आदि उपस्थित रहे। इससे पूर्व महामंडलेश्वर श्री सरजूदास जी महाराज ने भाजपा प्रदेश आईटी संयोजक अविनाश जोशी के जयपुर निवास कन्हैया कुंज में नवरात्रि पर कन्या पूजन का महत्व बताते हुए बालिका वैरुणिका जोशी से आशीर्वाद लिया तथा श्री सरजूदास जी महाराज ने भाजपा नेता अविनाश जोशी का अभिनंदन किया। इस दौरान दिव्यांश जोशी व रेखा जोशी ने श्री सरजूदास जी महाराज का संत पूजन कर शुभाशीष लिया।
विराट संत सम्मेलन में दुर्लभ संतों के होंगे दर्शन
श्रीमद्भागवत कथा का वाचन श्री वृंदावन धाम, मथुरा के डॉ. श्यामसुंदर पाराशर द्वारा दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। 30 अक्टूबर को रात्रि 8 से 11 बजे तक श्रीकुंजबिहारी श्री हरिदास जी महाराज द्वारा तथा 31 अक्टूबर को बाबा श्री चित्र-विचित्र जी महाराज द्वारा विराट भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में श्री हनुमंत महायज्ञ व विराट संत सम्मेलन में देशभर से अनेक पूजनीय, दुर्लभ, तपस्वी, संत जगद्गुरु एवं धर्माचार्यों का आगमन होगा। उक्त सारे आयोजन 23 अक्टूबर से मथुरा में होंगे। गौरतलब है कि श्री सरजूदास जी महाराज त्यागी बाबा के अनन्य शिष्य थे तथा मथुरा बाटी श्री बहुलावन त्यागी बाबा आश्रम के पीठाधीश्वर का दायित्व भी निभा रहे हैं। आयोजन में शामिल होने के लिए रामझरोखा कैलाशधाम के कार्यालय में अथवा 7568906878 पर सम्पर्क किया जा सकता है।












