Bikaner Live

महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में शिक्षा के अधिकार पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम राजकीय विद्यालय में तालुका विधिक सेवा समिति, लूणकरणसर की शिक्षा यूनिट के तत्वावधान में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। आएकार्यक्रम में तालुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट एसंजीव कुमार ने शिक्षा के अधिकार विषय पर उद्बोधन देते हुए कहा कि शिक्षा प्रत्येक बच्चे के सर्वांगीण विकास का आधार है। बच्चों को शिक्षा के अधिकार के प्रति जागरूकआहोना चाहिए, ताकि वे अपने अधिकारों को समझ सकें तथा शिक्षा से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी प्राप्त कर सकें।
न्यायिक मजिस्ट्रेट ने अआविद्यार्थियों को विधिक जानकारी प्रदान करते हुए कानून के प्रति जागरूक रहने तथा अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का पालन करने की प्रेरणा दी। उन्होंने शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन करने एवं अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल सदस्य, अधिकार मित्र एवं शिक्षा यूनिट के सदस्य श्रेयांस बैद ने विद्यार्थियों को विधिक जागरूकता की आवश्यकता के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि कानून की जानकारी प्रत्येक नागरिक के लिए आवश्यक है। जागरूकता के अभाव में व्यक्ति कई बार अपने अधिकारों से वंचित रह जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के अधिकार सहित विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी प्राप्त करने तथा किसी भी समस्या की स्थिति में उचित मार्गदर्शन लेने के लिए प्रेरित किया।
अधिकार मित्र पुष्पेंद्र चौधरी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को प्रारंभिक स्तर से ही कानून, सामाजिक जिम्मेदारियों एवं नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूक करना आवश्यक है। विधिक जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों में अधिकारों के प्रति समझ विकसित होती है तथा वे एक जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में आगे बढ़ते हैं।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!