Bikaner Live

श्रीडूंगरगढ़ निवासी  धर्मपरायण कमला देवी के निधन  के बाद परिवार जनों ने की नेत्र दान की सहमति ।

श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर तोलाराम मारू



श्रीडूंगरगढ़ के हाई स्कूल रोड़ निवासी कमलादेवी दूगड़ पत्नी स्व०जेठमल दूगड़ 78वर्ष का निधन  होने पर उनके पुत्र चन्द्र सेन दूगड़ पुत्र वधू अंजू देवी दूगड़, पुत्रियां मंजूदेवी चम्पालाल लूणिया,अंजूदेवी इन्द्रचन्द चोरड़िया,रंजूदेवी रतनलाल गंग, विमल  गंग शान्तिदेवी नरेन्द्र बोथरा व सुषमादेवी तथा परिजनों ने परमार्थ एवं मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए उनके नेत्रदान करने की स्वीकृति देने पर नेत्र संग्रह केन्द्र प्राणनाथ होस्पीटल सरदारशहर के तकनीशियन भंवरलाल प्रजापत एवं सहयोगी दिनेश शर्मा ने श्रीडूंगरगढ़ जाकर सफलतापूर्वक नेत्र संग्रह किया।आई बैंक सोसायटी आफ राजस्थान नेत्र संग्रह केन्द्र के समन्वयक गणेशदास स्वामी ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ का यह 18वां नेत्रदान तथा इस केन्द्र का यह 67वां नेत्रदान हुआ है। इनके नेत्रदान से दो लोगों के लिए वरदान साबित होगा, इससे दो लोग दुनिया देख सकेंगे।इस पुनीत कार्य के‌ लिए प्रेरक के रूप में विमल गंग, सुमित बरड़िया एवं अशोक झाबक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। केन्द्र के समन्वयक के अनुसार अब तक सरदारशहर से 21, श्रीडूंगरगढ़ से 18, सुजानगढ़ से 6, रतनगढ़ से 4, सादुलपुर से 3, लूणकरणसर से 2,सीकर, बीदासर, राजलदेसर,छापर, लाडनूं से एक एक तथा सरदारशहर के ग्रामीण क्षेत्र बरड़ासर से 3,मालसर, उड़सर,बोघेरा से एक एक तथा श्रीडूंगरगढ़ के ग्रामीण क्षेत्र कुन्तासर, मोमासर से एक एक नेत्रदान हो चुका है। कमलादेवी दूगड़ के नेत्रदान किये जाने पर उनके परिजनों का गांविमं सरदारशहर के अध्यक्ष हिमांशु दूगड़, तेरापंथ युवक परिषद सरदारशहर ने आभार व्यक्त किया है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!