
आशापुरा में 32 सालों से निरंतर जारी है निःशुल्क चाय सेवा *पोकरण/आशापुरा, 21 अक्टूबर 2026।* आशापुरा चाय सेवा समिति के द्वारा माँ आशापुरा धाम में शारदीय नवरात्र में चार दिन तक भक्तों के लिए निःशुल्क चाय सेवा लगाई जाती है।इस सेवा का उद्देश्य यह है कि जो भक्त यहाँ आशापुरा में आते हैं, यहाँ पर दुकानें आदि नहीं होने के कारण संस्था के लोगों ने यह निश्चय किया कि यहाँ पर चाय सेवा शुरू की जाए। पिछले *32 सालों से यह चाय सेवा निरंतर* आशापुरा में चली आ रही है।चाय सेवा समिति के संरक्षक *जय गोपाल जोशी* ने बताया कि यह सेवा उनके साथियों के द्वारा यहाँ निरंतर *सवेरे 5:00 बजे से, उसके बाद दोपहर 3:00 बजे से, फिर रात्रि को 9:00 बजे से लेकर सवेरे 5:00 बजे तक* चलती है।समिति के संरक्षक ने बताया कि इस सेवा में सहयोग के रूप में *राम जी सोनी, यादवेंद्र जोशी, अध्यक्ष चिराग जोशी, सचिव मोहित व्यास, कोषाध्यक्ष सुमित बीस्सा, शंभू पवार, बाबू बिस्सा, हिमांशु पवार, सत्यनारायण गहलोत, शिव शंकर *अरूण आचार्य शुशील जोशी इत्यादि लोग इस सेवा में सहयोग करते हैं।जय गोपाल जोशी ने बताया कि यहाँ भक्तों को चाय एवं बच्चों के लिए दूध निःशुल्क रहता है। जो भी छोटे बच्चे आते हैं, उनके लिए दूध भी यहाँ पर दिया जाता है।













