Bikaner Live

बीकानेर में धूमधाम से मनाई गई अजमीढ़ जयंती, स्वर्णकार समाज ने की विशेष पूजा-अर्चना


रानी बाजार स्थित श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज भवन में हुआ धार्मिक आयोजन, शहर के विभिन्न स्थानों पर भी सजे भवन और मंदिर

बीकानेर – शहर में अजमीढ़ जयंती श्रद्धा, उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर स्वर्णकार समाज की ओर से विभिन्न मंदिरों एवं समाज भवनों में विशेष पूजा-अर्चना की गई। धार्मिक आयोजनों के दौरान समाज के लोगों ने आराध्य के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। जयंती के अवसर पर शहर के कई प्रमुख स्थानों पर विशेष सजावट भी की गई, जिससे माहौल भक्तिमय नजर आया।

रानी बाजार स्थित श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज भवन में अजमीढ़ जयंती के उपलक्ष्य में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस दौरान भवन के अध्यक्ष गणेशलाल सहदेवड़ा, कोषाध्यक्ष मांगीलाल कुकरा, बद्री नारायण, हनुमान कड़ेल,गोपाल तोसावड़, गोपाल भूण, सत्यनारायण मांडण सहित अनेक ट्रस्टी उपस्थित रहे। सचिव लीलाधर बुटण ने कार्यक्रम का संचालन किया। शिव नारायण,मूलचंद बामलवा,राजेंद्र नारनौली, जगदीश नारनौली,सभी ने धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेकर श्रद्धापूर्वक पूजा की। आयोजन के दौरान समाज की एकजुटता और धार्मिक परंपराओं के प्रति आस्था का भाव दिखाई दिया।
अजमीढ़ जयंती के अवसर पर बीकानेर के अन्य क्षेत्रों में भी धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। गंगाशहर स्थित करणी माता मंदिर स्वर्णकार समाज भवन, बीकानेर के सर्राफा बाजार, सिटी कोतवाली ग्वाड़ और चोपड़ा बाड़ी सहित विभिन्न स्थानों पर समाज के लोगों ने पूजा-अर्चना की। इन स्थानों पर विशेष सजावट की गई तथा श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक जयंती समारोह में भाग लिया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!