
*बीकानेर, 22 अक्टूबर 2026।* शुभ नवरात्र का शुभ समापन निःशुल्क गीता क्लासेस में *इप्शिता शर्मा* द्वारा किया गया। निःशुल्क गीता क्लासेस का नवरात्र की पूर्णिमा पर आज आखिरी दिन था।
वैसे तो सप्तमी और अष्टमी को समापन होता है, मगर हम शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण हैं, *लक्ष्मी नाथ जी और श्री नागणेची जी के पुजारी* हैं, इसलिए हमारे नवरात्र 15 दिन चलते हैं। पूर्णिमा के दिन सभी दुर्गाओं को घर पर बुलाकर उनका पूजन करके उनका आशीर्वाद लेकर नवरात्र को संपन्न किया गया।
छोटी-छोटी दुर्गाएं अम्बे माता, सच्चियाय माता के रूप में हमारे घर पर आईं। हमने उनका विधि-विधान से नवरात्र की तरह पूजन करके, उनका भोजन-प्रसाद देकर आशीर्वाद लिया।
*निःशुल्क गीता क्लासेस, बैनीसर बारी के अंदर, मां सती निवास, भोजक एस्ट्रो प्वाइंट, नारायण जी की पोती इप्शिता शर्मा द्वारा।*












