Bikaner Live

नोखा तर्पण समिति द्वारा नोखा की श्रीगंगा गोशाला को गौसेवार्थ सहायता दी गई।

नोखा में हर वर्ष की भांति पितृपक्ष में रोड़ा रोड़ कन्हैया महाराज पंचारिया की सेड़ी स्थित जलाशय (डिगी) में इस वर्ष भी पितरों को नोखा तर्पण समिति की ओर से पूरे पितृ पक्ष में पितरों का तर्पण किया गया। अंतिम दिन पितृ पक्ष की अमावस्या को सभी तर्पणार्थी 4 बसों व 6 छोटी गाड़ियों द्वारा तीर्थ स्थल पुष्कर पहुँच कर नोखा के विद्वान पंडित मुरली महाराज के सानिध्य में विधिविधान एवं मंत्रोच्चार के साथ तर्पण कार्य संपन्न हुआ। और वहाँ ब्राह्मणों को भोजन करवाकर सभी ने आर्शिवाद लिया।
इस अवसर पर झुंझुधाम में इन्द्रबाईसा के दर्शन किए। पितृपक्ष के दौरान सभी श्रद्धालुओं से राशि इकट्ठी की जाती है। इस कार्य में खर्च के पश्चात बची राशि नोखा की गंगा गोशाला को गौ सेवार्थ दी जाती रही है। इस बार बची राशि 1 लाख 18,300 (एक लाख अठारह हजार तीन सौ रुपए) रविवार 25 अक्टूबर 2026 को नोखा की श्रीगंगा गोशाला परिसर में तर्पणार्थियों व गणमान्य जनों की उपस्थिति में गोशाला के अध्यक्ष निर्मल कुमार भूरा व कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश तिवाड़ी को सुपुर्द की गई।
इसी क्रम में हर वर्ष तर्पण समिति के आग्रह पर गौ सेवार्थ सहायता देने वाले नोखा निवासी सूरत प्रवासी रामकिशन दिनेश कुमार डागा द्वारा एक बड़ा ट्रक भूंसार (भूसा), पाँच कट्टा बाजरी, और पाँच कट्टा ज्वार दी गई। इसी भांति नोखा के रामसर निवासी श्रीमती चुंडकवर पत्नि भीमसिंह राजपूत से भी गोशाला की गोग्रस योजना में एक गाय हेतु 15,000 (पंद्रह हजार) रुपए की घोषणा की गई। कन्हैया महाराज पंचाारिया की स्मृति में तर्पण समिति की ओर से चुग्गा व अक्षय भेलना के तहत 15000 रुपए श्री गंगा गौशाला को दिये गये। 
इस अवसर पर निर्मलकुमार भूरा के साथ-साथ ओमप्रकाश तिवारी, कन्हैयालाल करवा, मुरली महाराज पंचाारिया, एडवोकेट किशनगोपाल चितलांगि, राजेन्द्र सिंह राठौड़, इन्द्रचन्द मोदी, कुंज बिहारी शर्मा, देवकिशन तापड़िया, नरसी छीपा, गौशाला व्यवस्थापक रामनारायण उपाध्याय, वासुदेव तिवारी, रामेश्वर छीपा, रामकुमार भूतड़ा, सुरेश तापड़िया, गोविन्द तापड़िया, मदनलाल चांडक,गौशाला कर्मी हनुताराम  सहित अनेकों गणमान्यजन उपस्थित रहे। 

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!