












आनंद आश्रम के बच्चों संग टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन ने मनाई दीपावली, उपहार और आतिशबाजी से खिल उठे मासूमों के चेहरे
बीकानेर। दीपावली खुशियों और आपसी प्रेम का त्योहार है। जहां एक ओर शहर में दीपावली की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं, वहीं टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन ने आनंद आश्रम के निराश्रित बच्चों के साथ खुशियां बांटकर त्योहार को खास बना दिया।
फाउंडेशन के सदस्यों ने आश्रम पहुंचकर बच्चों के साथ समय बिताया और उन्हें अपनत्व का अहसास कराया। इस दौरान बच्चों के साथ केक काटा गया और उनका मुंह मीठा करवाया। उपहार और पटाखे पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। टीम सदस्यों ने बच्चों को राशन सामग्री के रूप में आटा और चावल भी भेंट किए, जिन्हें संस्थान प्रधान को सुपुर्द किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को अल्पाहार वितरित किया गया और उनके साथ आतिशबाजी कर दीपावली की खुशियां साझा की गईं। टीम के सदस्यों ने कहा कि त्योहारों की असली खुशी जरूरतमंदों के साथ खुशियां बांटने में है। इस आत्मीय आयोजन को फाउंडेशन के सदस्यों ने अपनी यादगार दीपावली बताया।
ये सदस्य रहे मौजूद
कार्यक्रम में पंकज कंसल, प्रकाश सामसुखा, दिलीप गुप्ता, वरिष्ठ मार्गदर्शक लक्ष्मण रामावत, मंजू गुलगुलिया, सुनील कंसल, मुस्कान खत्री, गोविंद चौधरी, सन्नी अग्रवाल, लक्ष्य गहलोत, न्यूमरोलॉजिस्ट डॉ. अर्चना सक्सेना और वरिष्ठ शिक्षाविद् एवं पत्रकार डॉ. मुदिता पोपली सहित फाउंडेशन के सदस्य उपस्थित रहे। वहीं संस्थान के मानद सदस्य डॉ. साहिना कोहरी और जगदीश रामावत का विशेष सहयोग रहा।
संदेश: खुशियों का असली आनंद तभी है, जब त्योहार की रोशनी हर चेहरे तक पहुंचे। इसी संकल्प के साथ टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन ने बच्चों के साथ दीपावली मनाई।












