किड्स एवं मेन्स के लिए आकर्षक वैवाहिक कलेक्शन उपलब्ध*
बीकानेर के सादुलगंज क्षेत्र में प्रीमियम फैशन शोरूम वस्त्रम कोटयूर का भव्य शुभारंभ गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।
शोरूम के संचालक दर्शन जैन सांड ने बताया कि शो रूम में किड्स एवं मेन्स के लिए विशेष रूप से तैयार की गई आकर्षक एवं प्रीमियम वैवाहिक कलेक्शन की विस्तृत रेंज उपलब्ध है। शादी-विवाह एवं विशेष अवसरों के लिए पारंपरिक भारतीय परिधानों के साथ आधुनिक फैशन का शानदार संगम यहाँ देखने को मिलेगा। बेहतरीन डिजाइन्स, आकर्षक वैरायटी और शाही अंदाज के साथ यह शोरूम बीकानेर के फैशन जगत में एक नई पहचान स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
संचालक संजय जैन सांड ने बताया कि शोरूम की विशेष आकर्षक एवं भव्य आंतरिक साज-सज्जा इंटीरियर डिजाइन दिल्ली की एडोर स्पेस की आकांक्षा संचेती द्वारा तैयार की गई है। आधुनिक वास्तुशिल्प, रॉयल लुक डिजाइन एवं शाही एहसास के साथ शोरूम को एक विशिष्ट और प्रीमियम लुक प्रदान किया गया है।
शुभारंभ समारोह में बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष श्री जुगल राठी, जैन महासभा के अध्यक्ष श्री कन्हैयालाल बोथरा, समाजसेवी श्री संपतलाल तातेड, जैन पाठशाला सभा के अध्यक्ष श्री विजय चंद कोचर, भामाशाह श्री विजय चंद डागा, किराना व्यापार संघ के अध्यक्ष श्री शंकरलाल अग्रवाल, रेडीमेड होजरी एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री शांतिलाल कोचर, जैन यूथ क्लब के अध्यक्ष श्री पारस डागा, भाजपा नया शहर मंडल अध्यक्ष श्री विशाल गोलछा, अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन के अध्यक्ष श्री विनोद बाफना, श्री शांति विजय सिपानी, बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के प्रचार मंत्री श्री सुशील कुमार यादव, विजय बाफना रानीबाजार उद्योग संघ के सचिव श्री कमल बोथरा, भुजिया-पापड़ एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री वेद प्रकाश अग्रवाल एवं सीए श्री मनीष संचेती, जनक प्रसाद हर्ष, बजरंग लाल सेवग, कुणाल कोचर, विनोद दसानी, गौतम तातेड, हीराचंद सेठिया, विजय डागा सहित कई व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं शहर के अनेक गणमान्य नागरिक एवं व्यवसायी उपस्थित रहे।













