Bikaner Live

मुमुक्षु सुश्री प्रियल कोठारी का भगवती दीक्षा कल,अभिनंदन, ओघा बंधाई व संयम अनुमोदना यात्रा आज

मुमुक्षु सुश्री प्रियल कोठारी का भगवती दीक्षा कल,
अभिनंदन, ओघा बंधाई व संयम अनुमोदना यात्रा आज


बीकानेर, 12 नवम्बर। साधुमार्गी जैन संघ के आचार्य प्रवर राम लालजी म.सा., उपाध्याय प्रवर राजेश मुनि व चारित्र आत्माओं के सानिध्य शनिवार को (ज्ञान पंचमी को) रतलाम की मुमुक्षु सुश्री प्रियल कोठारी की छबली घाटी के सेवा सदन में सुबह सवा आठ बजे प्रवचन व भागवती दीक्षा होगी। दीक्षा से पूर्व महाभिनिष्क्रमण यात्रा सुबह शुभवेला में छबीली घाटी के तरुण डागा के परिसर (वर्तमान में वस्त्र परिवर्तन स्थल) से निकलेगी।
साधुमार्गी जैन सेवा समिति के अध्यक्ष कन्हैयालाल बैद ने बताया कि मुमुक्षु के परिजन गुरुवार को ही बीकानेर पहुंचने शुरू हो गए। मुमुक्षु व उनके परिजनों का शुक्रवार को छबीली घाटी के सेवा सदन मंें प्रवचन के तुरंत बाद संघ की ओर से अभिनंदन किया जाएगा। शुक्रवार को ही गंगाशहर मार्ग के आदिनाथ भवन में दोपहर साढ़े बारह बजे ओघा बंधाई, शाम सवा सात बजे भक्ति संध्या होगी।
साधुमार्गी सेवा समिति के मीडिया प्रभारी अमित गोलछा ने बताया कि इस भगवती दीक्षा के बाद हुक्म संघ के नवम पटधर आचार्य राम लालजी के सान्निध्य में इस दीक्षा के बाद साधुमार्गी संघ में 456 सतियां तथा 96 संत सहित कुल संत सतियांजी की संख्या 552 हो जाएगी।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!