Bikaner Live

बीकानेर में मौत बनकर दौड़ रहे कचरा टिपर, 13 घायल, 1 की मौत, फिर भी प्रशासन मौन

बीकानेर में मौत बनकर दौड़ रहे कचरा टिपर, 13 घायल, 1 की मौत, फिर भी प्रशासन मौन

बीकानेर अगर आप सड़क पर पैदल चल रहे हैं या वाहन से कहीं जा रहे हैं, तो संभल जाएं। आपकी जान खतरे में है। इसकी बड़ी वजह नगर निगम के कचरा संग्रह टिपर हैं, जो मौत के टिपर बनकर सड़कों पर बेपरवाह दौड़ रहे हैं।

इन टिपरों की वजह से अब तक 13 लोग घायल हो चुके हैं और एक व्यक्ति की मौत भी हो गई है।
ताजा मामला ब्रह्मा कुमारी सर्किल स्थित हनुमान मंदिर के पास का है। आज सवेरे कचरा संग्रह करने वाले टिपर के चालक ने एक कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में कार में सवार महिला को चोट आई है। बताया जा रहा है कि चालक नशे की हालत में था।
सूचना पर पार्षद मनोज विश्नोई मौके पर पहुंचे। उन्होंने टिपर चालक को किनारे खड़ा कर वहीं से आयुक्त को फोन लगाया। आयुक्त ने फोन नहीं उठाया, तो उपायुक्त से बात की। विश्नोई ने उपायुक्त को काफी खरी-खोटी सुनाई।
विश्नोई का आरोप है कि यह ठेका एक वरिष्ठ भाजपा नेता का होने के कारण आयुक्त अब तक ठेका कंपनी को नोटिस तक नहीं दे पा रहे हैं। जबकि इसी टिपर की वजह से एक परिवार ने अपना मुखिया खो दिया है।
सवाल यह उठता है कि आखिर प्रशासन और निगम आयुक्त की क्या मजबूरी है कि वे कचरा संग्रह करने वाली ठेका कंपनी को नोटिस तक नहीं दे पा रहे हैं। जबकि अलग-अलग क्षेत्रों में इस टिपर की वजह से अनेक लोग घायल हुए हैं। बुजुर्ग केशव दत्त आचार्य को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था।

आमजन के मन में यह प्रश्न है कि क्या प्रशासन ऐसी घटनाओं के बाद भी सोया रहेगा?
पिछले एक माह में पंचशती सर्किल पर यह दूसरी वारदात है। इससे पहले भी कचरा संग्रह करने वाले टिपर चालक ने मोटरसाइकिल सवार युवक को गलत दिशा में आकर टक्कर मार दी थी। उसे पीबीएम ले जाया गया था।

इसके बाद आज फिर उसी इलाके में एक कार को जोरदार टक्कर मारी, जिसमें एक महिला को चोटें आई हैं।
इसके अलावा दो घटनाएं पवनपुरी, दो जयपुर रोड और एक गोकुल सर्किल पर भी हो चुकी हैं। इन सभी में व्यक्तियों को गंभीर चोटें आई हैं और वाहनों को क्षति पहुंची है।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!