Bikaner Live

अमन कला केंद्र ने मनाया संगीत भरा ‘दीपावली मिलन’ पार्षद विक्रम सिंह राजपुरोहित का किया सम्मान

अमन कला केंद्र ने मनाया संगीत भरा ‘दीपावली मिलन’ पार्षद विक्रम सिंह राजपुरोहित का किया सम्मान

बीकानेर। दीपावली के पावन अवसर पर संगीत और पुरानी यादों को संजोने के लिए अमन कला केंद्र, बीकानेर द्वारा एक भव्य और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम “तुमसे अच्छा कौन है” दीपावली मिलन का आयोजन किया गया। महाराजा नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम में गुरुवार को आयोजित किया गया
संस्था के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के संचालक एम. रफीक कादरी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एन डी रंगा अध्यक्ष सखा संगम थे अध्यक्षता संयुक्त रूप से डॉ हरमीत सिंह डायरेक्टर नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र ड्रग्स नशामुक्ति पुनर्वास अस्पताल व संजय सांखला संस्कृति कर्मी ने की विशिष्ट अतिथि डॉ सी एस मोदी जिला छय रोग अधिकारी असलम रंगरेज अध्यक्ष रंगरेज समाज पूनम मोदी डॉ हिमांशु दाधीच डॉ राकेश रावत महबूब रंगरेज अहमद हारून कादरी डॉ भूपेन्द्र तिवाड़ी चेतन प्रकाश सोनी लिम्का अवार्ड विजेता यश बंशी माथुर एम आर कुकरेजा थे संस्था के अनवर अजमेरी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विक्रम सिंह राजपुरोहित पार्षद वार्ड नं 70 का सम्मान किया गया इस विशेष शाम को हिंदी सिनेमा जगत के अमर और सदाबहार पार्श्वगायकों—मोहम्मद रफी, किशोर कुमार और मुकेश—की याद में समर्पित किया गया है। कार्यक्रम में अनवर अजमेरी एम रफीक कादरी सिराजुद्दीन खोखर जावेद मिर्जा विवेकानंद आर्य डॉ नरेश पोपली अशोक सोनी जसमतिया डॉ हिमांशु दाधीच डॉ राकेश रावत डॉ सी एस मोदी डॉ भूपेंद्र तिवाड़ी अहमद हारून कादरी बेबी इब्राहिम यश बंशी माथुर
आदि गायकों ने गीत पेश कर दीपावली मिलन में शिरकत कर खुशिया मनाई संचालन एम रफीक कादरी ने किया।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!