
राजपूत समाज क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन-1 का भव्य समापन, राजपूताना ब्लास्टर बनी विजेता
बीकानेर, 13 नवंबर 2026।
राजपूत समाज क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन-1 (2026-27) का भव्य समापन आज शादुल स्पोर्ट्स ग्राउंड, बीकानेर में उत्साह एवं खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में समाज की 12 टीमों के युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबलों के पश्चात फाइनल मैच आयोजित किया गया।
फाइनल मुकाबले में राजपूताना ब्लास्टर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि तम्हार करणी ग्रुप उपविजेता रही। विजेता एवं उपविजेता टीमों को समाज के गणमान्य अतिथियों डॉ. नंद सिंह शेखावत, श्री करण प्रताप सिंह सिसोदिया, नवीन सिंह तंवर, कर्नल शीशपाल सिंह पंवार, प्रदीप सिंह चौहान, अर्जुन सिंह एवं देवेंद्र सिंह तथा आयोजनकर्ता भवानी प्रताप सिंह, प्रताप सिंह शेखावत और रविन्द्र सिंह जखाणिया द्वारा ट्रॉफी एवं नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।













