Bikaner Live

खुले बड़े नाले में गिरी बड़ी टैक्सी बड़ा हादसा टला

खुले बड़े नाले में गिरी बड़ी टैक्सी बड़ा हादसा टला

बीकानेर 13 नवंबर 2026 शहर के वार्ड संख्या 25, 26 और 3 के बीच से गुजर रहा खुला बड़ा नाला आए दिन गंभीर दुर्घटनाओं को न्योता दे रहा है। शुक्रवार को एक कार अनियंत्रित होकर इस खुले नाले में जा गिरी। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन स्थानीय लोगों में प्रशासन की अनदेखी को लेकर भारी आक्रोश है।
इस समस्या को लेकर पवन सोनी और टीम अशोक छींपा के नेतृत्व में लगातार आवाज उठाई जा रही है। गुरुवार को ही प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अर्जुनराम मेघवाल, विधायक जेठानंद व्यास, महापौर अनिल कल्ला और नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर इस गंभीर समस्या से अवगत कराया था।
पवन सोनी और टीम अशोक छींपा ने मांग की है कि पिछले दो साल से रुकी हुई नाले की सफाई तुरंत करवाई जाए। इसके साथ ही, नाले को ऊपर से पूरी तरह ढकवाया जाए और सुरक्षा के लिए मजबूत बैरिकेडिंग की जाए। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नाला खुला होने और बैरिकेडिंग न होने के कारण आए दिन गोवंश, अन्य मवेशी और दोपहिया वाहन चालक इसमें गिरकर चोटिल हो रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही नाले की सफाई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए, तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!