Bikaner Live

बाल दिवस तो हर बच्चे है… हर बच्चे के मुस्कान हमेशा बनी रहे

बाल दिवस तो हर बच्चे है… हर बच्चे के मुस्कान हमेशा बनी रहे

बीकानेर |आरएलजी संस्थान ने कच्ची बस्ती के बच्चों के साथ मनाया बाल दिवस, बच्चों के चेहरों पर बिखरी मुस्कान| कार्यक्रम में संस्थान अध्यक्ष डॉ. अर्पिता गुप्ता ने बच्चों के साथ समय बिताया। उन्होंने बच्चों के साथ खेल खेले, खूब मस्ती की और उन्हें यह एहसास कराया कि उनका बचपन भी उतना ही अनमोल है और खुशियों पर उनका भी उतना ही अधिकार है।
इस अवसर पर डॉ. अर्पिता गुप्ता ने बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में समझाते हुए कहा कि जीवन में आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने का सबसे मजबूत माध्यम शिक्षा है। उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल जाने, मन लगाकर पढ़ाई करने, बड़ों का सम्मान करने, अच्छे संस्कार अपनाने तथा जीवन में अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
बाल दिवस केवल उन बच्चों का उत्सव नहीं है जिन्हें हर सुख-सुविधा उपलब्ध है, बल्कि उन बच्चों का भी है जिनकी आँखों में सपने तो हैं, लेकिन उन्हें पूरा करने के अवसरों की जरूरत है। इसी भावना को साकार करते हुए आरएलजी संस्थान द्वारा बस्ती के बच्चों के साथ बाल दिवस हर्षोल्लास, आत्मीयता और उत्साह के साथ मनाया गया।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!