Bikaner Live

रतलाम की मुमुक्षु प्रियल कोठारी की संयम अनुमोदना यात्रा निकली,अभिनंदन व ओघा बंधाई की हुई रस्म, भगवती दीक्षा आज

रतलाम की मुमुक्षु प्रियल कोठारी की संयम अनुमोदना यात्रा निकली,
अभिनंदन व ओघा बंधाई की हुई रस्म, भगवती दीक्षा आज

बीकानेर, 13 नवम्बर। साधुमार्गी जैन संघ के आचार्य प्रवर राम लालजी म.सा., उपाध्याय प्रवर राजेश मुनि व चारित्र आत्माओं के सानिध्य शनिवार को (ज्ञान पंचमी को) रतलाम की मुमुक्षु सुश्री प्रियल कोठारी की छबली घाटी के सेवा सदन में सुबह सवा आठ बजे प्रवचन व भागवती दीक्षा होगी। दीक्षा से पूर्व महाभिनिष्क्रमण यात्रा सुबह शुभवेला में छबीली घाटी के तरुण डागा के परिसर (वर्तमान में वस्त्र परिवर्तन स्थल) से निकलेगी।
साधुमार्गी जैन सेवा समिति के अध्यक्ष कन्हैयालाल बैद ने बताया कि दीक्षा महोत्सव में शामिल होने के लिए मुमुक्षु के परिजन सहित रतलाम, जलगांव सहित देश के विभिन्न स्थानों से करीब 2000 से अधिक श्रावक-श्राविकाएं बीकानेर पहुंचे है। छबीली घाटी के सेवा सदन मंें अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन संघ के अध्यक्ष नरेन्द्र गांधी, पूर्व अध्यक्ष जयचंद लाल डागा, मंत्री सुरेश बच्छावत, साधुमार्गी सेवा समिति के कार्याध्यक्ष सुरेन्द्र दस्साणी, अध्यक्ष कन्हैयालाल बैद, उपाध्यक्ष राजेन्द्र गोलछा, अहिंसा प्रचारक महेश नाहटा, वरिष्ठ श्रावक सुशील बैद, सुशील बच्छावत आदि ने शुक्रवार को मुमुक्षु रतलाम की 19 वर्षीय प्रियल कोठारी, उनके पिता शीतल कुमार कोठारी, माता प्रियंका कोठारी, नाना वीरेन्द्र संकलेचा तथा नानी पुष्पा का अभिनंदन पत्र, स्मृति चिन्ह आदि से अभिनंदन किया । अभिनदन के बाद मुमुक्षु ने परिजनों के साथ बीकानेर में चातुर्मास कर रहे- मुनि व साध्वीवृंद के दर्शन वंदन किए। अभिनंदन अवसर पर मुमुक्षु ने कहा कि संयम मार्ग पर बढ़ने के लिए सभी आशीर्वाद दें। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेन्द्र गांधी सहित उपस्थित बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं ने मुमुक्षु के उत्कृष्ट संयम पालना की कामना की।
ओघा बंधाई रस्म
गंगाशहर मार्ग के आदिनाथ भवन में देव, गुरु वंदना व संयम के गीतों, ’’ जयवंता-जयवंता, आज हमारो मन जयवंता, जय जिनेन्द्र, जय गुरु नाना, जय गुरु राम’’, राम गुरु विराट है, दीक्षाओं का ठाठ है’’ व हर्ष-हर्ष जय जय के नारों के साथ मुमुक्षु के परिजनों ने पांच महाव्रत धारण करने की सामग्री वस्त्र, ओघा आदि प्रदान की। तीन बहनों में सबसे बड़ी मुमुक्षु प्रियल कोठारी के दो छोटी बहनों व नाना वीरेन्द्र संकलेचा सहित कई परिजनों के भावुकता व गर्व से अश्रुधारा बह रही थी । नाना वीरेन्द्र संकलेचा ने बताया कि 12 वीं तक शिक्षित 19 वर्षीय मुमुक्षु प्रियल कोठारी बचपन से ही धार्मिक, जैन संस्कारी रही है। वे पिछले सवा साल से संयम मार्ग की साधना कर रहीं थी। ओघा बधाई रस्म के दौरान उन्होंने मंगल पाठ सुनाया। अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी महिला समिति की राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष नीतू मुणोत, महिला समिति बीकानेर की अध्यक्ष ललिता बांठिया, बहु मंडल अध्यक्ष मोनिका कोठारी, मंत्री जया गोलछा के नेतृत्व में श्राविकाओं की टीम संयम के गीत गा रही थी। अहिंसा प्रचारक महेश नाहटा ने मुमुक्षु का परिचय दिया। साधुमार्गी सेवा समिति, महिला समिति, बहू मंडल, कन्या मंडल, समता युवक संघ के पदाधिकारी व सदस्य तथा रतलाम व अन्य स्थानों से आए बड़ी संख्या में श्रावक श्राविकाएं मौजूद थे।
संयम अनुमोदना यात्रा का अनेक स्थानों पर स्वागत, जयकारा
साधुमार्गी सेवा समिति के मीडिया प्रभारी अमित गोलछा ने बताया कि रांगड़ी चैक के से रवाना हुई संयम अनुमोदना यात्रा डागा, सेठिया पारख चैक, कोचरों का चैक,बेगानियों का चैक, बागड़ी मोहल्ला, गुजरों मोहल्ला होते हुए छबीली घाटी के सेवा सदन पहुंची। जहां आचार्य प्रवर राम लालजी ने मंगल पाठ सुनाया । संयम यात्रा में मुमुक्षु प्रियल कोठारी ऐटिंक कार में अपने परिजनों के साथ सवार होकर हाथ जोड़े सबका आशीर्वाद ले रहीं थी। कन्या मंडल, महिला मंडल, बहु मंडल, समता युवा संघ, अखिल भारत वर्षीय साधुमार्गी संघ, साधुमार्गी सेवा समिति के पदाधिकारी, बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं संयम के गीत गाते नारे लगाते हुए चल रहे थे। वरिष्ठ श्रावक सुशील बैद व साधुमार्गी सेवा समिति के अध्यक्ष कन्हैयालाल बैद ने शंख ध्वनि कर मुमुक्षु के संयममय जीवन की मंगल कामना कर रहे थे। उन्होंने बताया कि भगवती दीक्षा के बाद हुक्म संघ के नवम पटधर आचार्य राम लालजी के सान्निध्य में इस दीक्षा के बाद साधुमार्गी संघ में 456 सतियां तथा 96 संत सहित कुल संत सतियांजी की संख्या 552 हो जाएगी।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!