




जसरासर में सर्वाधिक 76.20 प्रतिशत मतदान, नोखा में 70.83 और पांचू में 70.72 प्रतिशत रहा मतदान
बीकानेर। पंचायती राज आम चुनाव-2026 के चतुर्थ चरण के तहत बीकानेर जिले की तीन पंचायत समितियों में मतदान संपन्न हुआ। सायं 6 बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल 72.10 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
जिला परिषद के आंकड़ों के अनुसार कुल 3,05,674 मतदाताओं में से 2,20,391 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। तीनों पंचायत समितियों में मतदान का प्रतिशत अलग-अलग रहा।
पंचायत समिति वार मतदान की स्थिति
* जसरासर: कुल 74,525 मतदाताओं में से 56,789 ने मतदान किया। यहां 76.20 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
* नोखा: कुल 1,20,835 मतदाताओं में से 85,585 मतदाताओं ने वोट डाले। यहां मतदान प्रतिशत 70.83 रहा।
* पांचू: कुल 1,10,314 मतदाताओं में से 78,017 मतदाताओं ने मतदान किया। यहां 70.72 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ।
चतुर्थ चरण के मतदान में जसरासर पंचायत समिति में सर्वाधिक 76.20 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि पांचू में 70.72 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
तीनों पंचायत समितियों को मिलाकर कुल 2,20,391 मतदाताओं ने मतदान किया। अब चुनाव परिणामों को लेकर प्रत्याशियों और समर्थकों की निगाहें मतगणना पर टिकी हैं।













