Bikaner Live

मेघासर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस, बाल हित से जुड़े कानूनों की दी जानकारी

बीकानेर (ग्राम पंचायत मेघासर), राजस्थान महिला कल्याण मण्डल एवं ‘जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन’ की ‘एक्सेस टू जस्टिस’ परियोजना, बीकानेर के तत्वावधान में आज ग्राम पंचायत मेघासर में बाल दिवस के अवसर पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत मेघासर के सरपंच श्री सुरजाराम जी उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी अभिभावकों से अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने का आह्वान किया।
आयोजन में संस्था की ओर से रेड एंड रेस्क्यू कोऑर्डिनेटर पिंकी जनागल एवं फील्ड कोऑर्डिनेटर बाबूलाल ने उपस्थित जनसमूह को बाल हित से जुड़े विभिन्न कानूनों, बाल अधिकारों और बाल संरक्षण से संबंधित योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही, उन्होंने सभी को बाल विवाह रोकथाम हेतु एक साथ मिलकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया तथा आपातकालीन सहायता के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 और JRC (जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन) के टोल-फ्री नंबर 1800-102-7222 की जानकारी साझा की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय प्रतिनिधियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर सुनील मेघवाल, आंगनबाड़ी सहायिका निरमा, राधा देवी, सौंदरा देवी, सोमा देवी, संतोष देवी, ज्योति, चंद्रप्रकाश सहित गांव के अन्य गणमान्य सदस्य, अभिभावक और बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में बच्चों के साथ केक काटकर बाल दिवस की खुशियां मनाई गईं और सभी बच्चों को टॉफी वितरित की गईं।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!