Bikaner Live

UGC-NET Exam 2020: एनटीए ने आगे बढ़ाई तारीख, 24 सितंबर से होगी परीक्षा

शिक्षा मंत्रालय की राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी-नेट परीक्षा 2020 को स्थगित कर दिया है। पहले 16 सितंबर से 25 सितंबर तक होने वाली ये परीक्षा अब 24 सितंबर से आयोजित होगी। बता दें कि यह फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि इसकी तारीखों और इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च (ICAR) की परीक्षाओं की तिथियों में टकराव हो रहा था। 
एनटीए की वरिष्ठ निदेशक साधना पाराशर ने कहा, “नेशनल टेस्टिंग एजेंसी 16, 17, 22 और 23 सितंबर को आईसीएआर की परीक्षाएं आयोजित करवाएगी। इसे देखते हुए यूजीसी-नेट 2020 परीक्षा को 24 सितंबर से करवाने का फैसला लिया गया है।” उन्होंने कहा कि कुछ परीक्षार्थियों को दोनों परीक्षाएं देनी थीं, ऐसे में उन्होंने अनुरोध किया था कि परीक्षा की तारीख बदली जाए।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!