Bikaner Live

सिविल सेवा परीक्षा के फाइनल रिजल्‍ट घोषित, श्रुति शर्मा ने किया टॉप, लड़कियों का रहा दबदबा
फोटो सोशल मीडिया

यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा के फाइनल के नतीजे घोषित कर दिए हैं. पहले तीन स्थानों पर लड़कियों ने बाजी मारी है. श्रुति शर्मा ने टॉप किया है, तो दूसरे नंबर पर अंकिता अग्रवाल और तीसरे पर गामिनी सिंगला रही हैं.

यूपीएससी के रिजल्ट में लड़कियों का दबदबा रहा है. पहले स्थान पर श्रुति शर्मा के बाद दूसरे नंबर पर अंकिता अग्रवाल आई हैं. इसके बाद, गामिनी सिंगला को तीसरी रैंक मिली है. चौथे नंबर पर ऐश्वर्य वर्मा रहे. पांचवीं रैंक उत्कर्ष द्विवेदी को मिली है. यक्ष चौधरी छठे नंबर पर रहे. आठवीं रैंक इशिता राठी, नौवीं रैंक प्रीतम कुमार और दसवीं रैंक हरकीरत सिंह रंधावा को हासिल हुई है.

यूपीएससी की परीक्षा में हर साल लाखों स्टूडेंट्स हिस्सा लेते हैं, जिनमें से कुछ ही उम्मीदवारों को सफलता हासिल होती है. यह सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है. आयोग ने पांच अप्रैल से 26 मई के बीच में इंटरव्यू लिया था.

सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
-अब आपको होमपेज पर यूपीएससी सिविल सर्विसेज रिजल्ट 2021- फाइनल रिजल्ट का लिंक दिखाई देगा.

  • यहां आपको सेलेक्ट किए गए कैंडिडेट्स के नाम के साथ पीडीएफ फाइल दिखाई देगी.
  • अब आप अपने नतीजे चेक कर सकते हैं और भविष्य के लिए प्रिंट आउट रख सकते हैं.

यूपीएससी द्वारा नियुक्ति के लिए कुल 685 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है. इनमें 244 सामान्य, 73 ईडब्ल्यूएस, 203 ओबीसी, 105 एससी और 60 एसटी वर्ग के उम्मीदवार शामिल हैं. बता दें कि सिविल सेवा की परीक्षाओं का आयोजन हर साल UPSC द्वारा करवाया जाता है. तीन स्टेज- प्री, मेन और इंटरव्यू के बाद नतीजों का ऐलान किया जाता है. जो नतीजों में सफल होते हैं वे आईएएस, आईएफएस आदि जैसे अधिकारी बनते हैं.

मीडिया सूत्रों से….

Author picture

खबर

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!