Bikaner Live

सर्किट हाउस में बनेंगे अतिरिक्त सूइट
जिला कलक्टर ने निरीक्षण कर लिया जायजा
राज्य सरकार को भेजेंगे प्रस्ताव


बीकानेर, 30 मई। सर्किट हाउस में वीआईपी व वीवीआईपी अतिथियों के ठहरने के लिए और अधिक माकूल व्यवस्था करने के लिए अतिरिक्त सूइट बनाए जाएंगे। इस सम्बंध में राज्य सरकार को प्रस्ताव भिजवाए जाएंगे। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद ने बताया कि बीकानेर संभाग मुख्यालय पर वीवीआईपी दौरोें की अधिकता रहती है, ऐसे में अतिथियों के ठहरने के उचित इंतजाम हो, इसके लिए विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर राज्य सरकार को भिजवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अतिथियों की सुविधा और सुरक्षा के मददेनजर इसमें लिफ्ट की उपलब्धता रहे, इसे भी प्रस्ताव में शामिल किया जाएगा। जिला कलक्टर ने सोमवार को सर्किट हाउस में मौके का निरीक्षण कर वर्तमान व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को इस सम्बंध में विस्तृत ले आउट प्लान तैयार करने के निर्देश दिए।
सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग मुकेश गुप्ता ने बताया कि पांच से छह नए वीवीआईपी सूइट बनाने संबंधी प्लान जल्द तैयार किया जाएगा।

Author picture

खबर

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!